Breaking News
Home / खबरे / भारत बन गया चाँद पर पहुँचने वाला दुनिया का पहला देश, हुई चंद्रयान-3 की चाँद पर सफल लैंडिंग, हुए मोदी जी भी ख़ुशी से गद-गद

भारत बन गया चाँद पर पहुँचने वाला दुनिया का पहला देश, हुई चंद्रयान-3 की चाँद पर सफल लैंडिंग, हुए मोदी जी भी ख़ुशी से गद-गद

भारत अब तकनीक की दुनिया में एक ऐसा नाम बन चुका है जिसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है। इसका नजारा आज 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे देखने को मिला जब इसरो के द्वारा निर्मित चंद्रयान टीम ने बहुत ही सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर अपने कदम को जमा लिया। यह उपलब्धि बहुत बड़ी थी और इसी वजह से करोड़ों देशवासियों की नजर इसरो के यान चंद्रयान 3 पर बनी हुई थी की क्या मात्र 630 करोड रुपए के बजट में भारत चंद्रमा की सतह पर कदम रख पाएगा। अपने देशवासियों को गौरवान्वित करते हुए इसरो ने आखिरकार वह सफलता प्राप्त कर ली जिसका इंतजार पिछले कई महीनो से हर भारतवासी कर रहा था और नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा था। आइए आपको बताते हैं कैसे खुद नरेंद्र मोदी इसरो के इस सफलता से गदगद नजर आए और उन्होंने सभी वैज्ञानिकों की तारीफ की और तिरंगा लहराते नजर आए।

भारत ने चांद की सतह पर रखा सफलतापूर्वक कदम, विक्रम लैंडर की हुई सफलता पूर्वक लैंडिंग

भारत ने आज से कुछ दिन पहले इसरो के द्वारा निर्मित विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए भेजा था। यह एक बहुत बड़ा चैलेंज था क्योंकि इसके पहले इसरो के द्वारा निर्मित चंद्रयान-2 को असफलता मिल चुकी थी जिसकी वजह से ही हर कोई इसके सफल होने की कामना कर रहा था। आखिरकार लोगों की यह प्रार्थना रंग लाई और विक्रम लैंडर ने आज शाम ठीक 6:04 पर बहुत ही सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना कदम रखा। इस लाइव प्रसारण को एक साथ कई करोड़ लोग देख रहे थे और पूरी दुनिया की नजर इस दौरान भारत पर बनी थी क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बन चुका है। आइए आपको बताते हैं कैसे इसके सफल परीक्षण के लिए जगह-जगह पर पूजा भी करवाई जा रही थी और सब की मेहनत रंग लाई है।

चंद्रयान-3 की सफलता से गदगद हुए देशवासी, खुद नरेंद्र मोदी भी दिखे बेहद भावुक

भारतवर्ष आज अपनी निगाहें लगातार इसरो के सेटेलाइट पर बनाकर बैठा हुआ था। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि यह चंद्रयान ना सिर्फ कम बजट में बना था बल्कि वह एक ऐसी उपलब्धि को प्राप्त करने वाला था जिससे भारत एक विकासशील देश की तरफ अग्रसर होता। आखिरकार लोगों की प्रार्थना और पूजा पाठ रंग लाई और विक्रम लैंडर ने आज शाम 6:04 पर बहुत ही शानदार तरीके से चंद्रमा की सतह पर अपना कदम रख दिया। लाइव प्रसारण में यह साफ देखा जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान काफी भावुक नजर आए और वह अपने हाथों में तिरंगा लेकर बहुत खुश नजर आ रहे थे। समूचा भारत वर्ष आज बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा है और सभी लोग इसरो की तारीफ कर रहे हैं जिन्होंने कम बजट में ही सफलतापूर्वक चांद को अपनी मुट्ठी में कर लिया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रमा के सतह पर उतरकर बहुत ही सफल परीक्षण करके चंद्रयान 3 वापस लौटेगा जिसकी पूरी दुनिया में तारीफ की जा रही है और सभी लोग गर्व से खुद को भारतवासी कहते नजर आ रहे हैं।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *