महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब हो गई है। धोनी की कप्तानी में खेले गए 14 सीजन में से चेन्नई की टीम 10 बार फाइनल का मुकाबला खेल चुकी है और गुजरात को हराकर उसने पांचवीं बार खिताब को अपने नाम किया है। धोनी ने इस फाइनल मुकाबले में भले ही बल्ले से कमाल नहीं दिखाया हो लेकिन विकेट के पीछे से उन्होंने इस तरह से इस मुकाबले को बदल दिया कि सभी लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सिर्फ मुकाबले में मिली जीत से ही नही बल्कि इसके बाद उनके द्वारा किए गए व्यवहार से भी लोग बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आए और उनकी तारीफ करते नजर आए। आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले में मिली जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ऐसा क्या किया जिसे देख कर सभी लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने ट्रॉफी मिलने के बाद किया यह खूबसूरत काम, लोग कर रहे हैं अब जमकर तारीफ
महेंद्र सिंह धोनी को आखिर क्यों दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कहा जाता है इसका नजारा आईपीएल के खिताबी मुकाबले में देखने को मिला। इस मुकाबले में धोनी ने पहले तो टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय किया और उसके बाद खिताब को जीतने के बाद उन्होंने अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा के साथ जो किया वह बेहद खूबसूरत था। दरअसल इस खिताब को जीतने के बाद धोनी के हाथों में आईपीएल की ट्रॉफी थमाई गई जिसके लिए यह टीम पिछले 2 महीने से मेहनत कर रही थी लेकिन इस ट्रॉफी को हाथ में लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे पहले अंबाती रायडू को बुलाया। आइए आपको बताते हैं अंबाती और रविंद्र जडेजा को बुलाकर धोनी ने ऐसा क्या काम किया जिसने लोगों के दिलों को जीत लिया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने ट्रॉफी लेने के बाद इस वजह से बुलाया रायडू और जडेजा को अपने पास, खूबसूरत तस्वीर जीत रही है सबका दिल
धोनी को आखिर क्यों सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कप्तान कहा जाता है इसका नजारा आईपीएल के फाइनल मुकाबले के बाद भी देखने को मिला। इस मुकाबले में दरअसल अंबाती रायडू अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला खेल रहे थे वही इस मुकाबले में जीत के हीरो रविंद्र जडेजा साबित हुए थे जिन्होंने आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाकर इस नामुमकिन से लक्ष्य को हासिल करवा दिया था। यही वजह रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी भी अपने इन दोनों खिलाड़ियों को गर्व महसूस करवाना चाहते थे जिसकी वजह से जब उनके हाथों में आईपीएल की ट्रॉफी गई तब उन्होंने बिना वक्त गंवाए रविंद्र जडेजा और अंबाती रायडू को अपने पास बुलाया। माही ने इन दोनों खिलाड़ियों के हाथ में ट्रॉफी थमाई और खुद वह दूसरी तरफ चले गए। जिसने भी धोनी के इस खूबसूरत व्यवहार को देखा तब लोगों की आंखें नम हो गई और सभी लोग यह कहते नजर आए कि धोनी का यही व्यवहार उन्हें सबसे ज्यादा खास बनाता है जिसकी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।