Breaking News
Home / खबरे / धोनी ने कर दी थी अपने दोस्त के लिए सारी हदें पार, भेज दिया था दोस्त का जीवन बचाने के लिए अपना करोड़ों का हेलीकॉप्टर ये थी वजह

धोनी ने कर दी थी अपने दोस्त के लिए सारी हदें पार, भेज दिया था दोस्त का जीवन बचाने के लिए अपना करोड़ों का हेलीकॉप्टर ये थी वजह

महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार किए जाते हैं और उनके साथ खेलने वाले सभी लोग यही कहते नजर आते हैं कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो महेंद्र सिंह धोनी उनका साथ कभी नहीं छोड़ते। हाल फिलहाल में ही विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में यह बात कही थी कि जब किसी ने उनका साथ नहीं दिया था तब एकमात्र खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ऐसे थे जिन्होंने उनका हाल समाचार पूछा था। यह पहली बार नहीं था जब महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त के लिए सबसे आगे खड़े थे बल्कि साल 2013 में भी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त के लिए कुछ ऐसा किया था जिसको देखकर लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी का वह कौन सा दोस्त था जिसके लिए खुद महेंद्र सिंह धोनी ने खुद का हेलीकॉप्टर भेज दिया था ताकि उनके दोस्त को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े.

धोनी ने दोस्त के लिए किया था यह बड़ा काम, भेज दिया था हेलीकॉप्टर

महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर भले ही बेहद शांत स्वभाव के नजर आते हो लेकिन असल जिंदगी में वह अपने करीबी लोगों से बहुत ज्यादा घुलते मिलते नजर आते हैं और महेंद्र सिंह धोनी की जो फिल्म आई थी उसमें भी धोनी के ऐसे किरदार को दिखाया गया है जिसमें वह अपने दोस्तों के ऊपर सब कुछ लुटाने को तैयार होते थे। इसी फिल्म में यह दिखाया गया था कि धोनी का एक दोस्त संतोष लाल था जिसने उन्हें हेलीकॉप्टर की तरह खेलना सिखाया था उसके बदले में धोनी ने उन्हें समोसा खिलाया था और उनका खूब शुक्रिया किया था और बाद में धोनी ने इस खास तरीके से बल्लेबाजी करके ही भारत को विश्व कप का फाइनल जिताया था और आइए बताते हैं कैसे इसी दोस्त की मदद करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2013 में हेलीकॉप्टर भेज दिया था.

महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त को हो गई थी गंभीर समस्या, फिर धोनी ने उठाया था यह बड़ा कदम

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी अपने शानदार व्यवहार के लिए पहचाने जाते हैं और ऐसा ही व्यवहार उन्होंने साल 2013 में दिखाया था जब अपने दोस्त संतोष लाल की मदद करने के लिए उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर को भेज दिया था क्योंकि संतोष लाल को इलाज की सख्त जरूरत थी और उस समय इतनी तेज बारिश हो रही थी जिसमें किसी भी गाड़ी का आवागमन बहुत ज्यादा मुश्किल था। ऐसे समय में महेंद्र सिंह धोनी को जैसे ही इस बात का पता चला कि उनके दोस्त को इस समय उनके सहायता की जरूरत थी तब महेंद्र सिंह धोनी ने बिना सोचे समझे उनकी मदद करने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया था। संतोष को हर हालत में रांची से दिल्ली जाना था जिसके लिए उन्हें जल्द से जल्द वहां पहुंचना था जिसके कारण महेंद्र सिंह धोनी ने बिना एक पल गवाए अपने दोस्त की मदद के लिए अपना हेलीकॉप्टर भेज दिया और अपने दोस्त की सहायता की हालांकि उनके दोस्त को बचाया तो नहीं जा सका लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की थी.

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *