Breaking News
Home / खबरे / महेंद्र सिंह धोनी के इस धाकड बल्लेबाज ने लगा दिए 6 गेंदों में 7 छक्के, खुद धोनी भी कर रहे है अब इस खिलाड़ी पर गर्व

महेंद्र सिंह धोनी के इस धाकड बल्लेबाज ने लगा दिए 6 गेंदों में 7 छक्के, खुद धोनी भी कर रहे है अब इस खिलाड़ी पर गर्व

महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाते हैं जिनके साथ कोई भी अगर खेलता है तो वह उनकी जमकर तारीफ करता है और यह कहता नजर आता है कि महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन की वजह से ही उनके करियर में नई ऊंचाई प्राप्त हुई है। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय ही नहीं बल्कि आईपीएल के मुकाबलों में कई बार यह देखा गया है कि खिलाड़ी धोनी के कहे अनुसार जब उसकी राह पर चलते हैं तब उनके करियर में कभी भी रुकावट नहीं आती है और वह बढ़िया प्रदर्शन करते हैं और हाल फिलहाल में ही महेंद्र सिंह धोनी के खास खिलाड़ी ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो विश्व क्रिकेट में आज तक कोई नहीं कर सका है। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी का वह कौन सा खास बल्लेबाज है जिसने छह गेंदों में लगातार 7 छक्के जड़ दिए और उन्होंने युवराज सिंह और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

महेंद्र सिंह धोनी के इस खिलाड़ी ने कर दिखाया कमाल, चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलता है यह खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय बल्कि आईपीएल में भी अपने साथी खिलाड़ियों को कुछ ऐसी सलाह देते हैं जो उनके बहुत ज्यादा काम आती है। हाल फिलहाल में महेंद्र सिंह धोनी के कुछ ऐसे ही सलाह का कमाल था कि उनके चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने एक ऐसा इतिहास बना दिया जो आज तक विश्व क्रिकेट में कभी नहीं बना था और कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर पाया था। ऋतुराज गायकवाड पिछले 4 सालों से महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से खेलते नजर आ रहे हैं और आइए आपको बताते हैं हाल ही में उन्होंने वह कौन सा बड़ा कारनामा कर दिखाया है जिसकी वजह से हर तरफ सब लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने दिया था ऋतुराज को मौका, विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया 6 गेंदों पर 7 छक्के

महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बतौर सलामी बल्लेबाज उतरने वाले ऋतुराज गायकवाड ने कई मौकों पर अपने प्रदर्शन को लेकर यह कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी वजह से ही उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार आया है। हाल फिलहाल में ऋतुराज गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो आज तक विश्व क्रिकेट में किसी ने नहीं किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड ने पारी के 49 ओवर में शिवा सिंह की गेंदबाजी पर 6 गेंदों में 7 छक्के लगाए हैं और इन छक्कों की बदौलत उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा और साथ में उन्होंने दोहरा शतक भी बनाया जिसकी बदौलत उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी धराशाई कर दिया। जिसने भी ऋतुराज गायकवाड की शानदार बल्लेबाजी को देखा तब वह उनके आगे नतमस्तक हो गया और यह कहते नजर आया कि इस खिलाड़ी के अंदर की प्रतिभा को महेंद्र सिंह धोनी ने काफी पहले पहचान लिया था।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *