Breaking News
Home / खबरे / महेंद्र सिंह धोनी का सबसे चहिता खिलाड़ी आ गया है मैदान में वापस, फिर से मिलाएगा धोनी के साथ ताल में ताल सामने आई बड़ी खबर

महेंद्र सिंह धोनी का सबसे चहिता खिलाड़ी आ गया है मैदान में वापस, फिर से मिलाएगा धोनी के साथ ताल में ताल सामने आई बड़ी खबर

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही कई साल पहले क्रिकेट के मैदान से संन्यास ले लिया हो लेकिन अभी भी वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आते हैं। हर कोई जानता है कि महेंद्र सिंह धोनी 42 वर्ष की उम्र में भी मैदान पर इतने ज्यादा तेज भागते हैं कि कोई 25 साल के युवा भी उनसे पीछे रह जाता है और यही वजह है कि इस उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से यह खबर सामने आ रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से उनके साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का विवाद चल रहा है जिसके कारण इस साल रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ना खेल कर किसी और टीम की तरफ से खेल सकते हैं और आइए आपको बताते हैं कैसे हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए यह बात सामने आ गई है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह खिलाड़ी कहीं नहीं जाएगा.

महेंद्र सिंह धोनी के साथ रविंद्र जडेजा आएंगे फिर से नजर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आई है खुशखबरी

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल आईपीएल में खुद इस बात का ऐलान कर दिया था कि उनके साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। रविंद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया था और शुरुआती छह मुकाबले में लगातार रविंद्र जडेजा को हार मिली थी जिसके बाद लोग उनकी कप्तानी के ऊपर सवालिया निशान उठाने लगे थे और यह कहते नजर आ रहे थे कि चेन्नई की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करनी चाहिए जिसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के बीच में विवाद की खबर सामने आ रही थी लेकिन आइए आपको बताते हैं खुद कैसे जडेजा ने यह बात बता दी है कि उनके और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी एक बार फिर से मैदान में नजर आएगी.

रविंद्र जडेजा ने कर दिया इस बात का ऐलान, दिखेगी फिर से महेंद्र सिंह धोनी के साथ यह जोड़ी

रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार होते हैं। रविंद्र जडेजा खुद इस बात को मानते हैं कि अगर आज वह इस मुकाम पर है तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही रविंद्र जडेजा के खेल में निखार आया है हालांकि पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कप्तानी को लेकर विवाद की वजह से यह बात सामने आने लगी थी कि रविंद्र जडेजा किसी और टीम के साथ खेलते नजर आ सकते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर साझा की है और लिखा है कि मैं कहीं और नहीं जा रहा हु बल्कि मैं महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलूंगा। लोगों ने जैसे ही रविंद्र जडेजा के इस संदेश को सुना तब सभी लोग खुशी से झूम उठे हैं और अब लोगों को बेसब्री से आईपीएल का इंतजार होने लगा है।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *