महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा रही है। हर कोई महेंद्र सिंह धोनी की चतुराई का मुरीद रहा है और हाल फिलहाल में भी जब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार मिली तब कई लोग तो यह कहते नजर आए कि महेंद्र सिंह धोनी अगर भारतीय टीम के कप्तान होते हैं तब भारतीय टीम को बिल्कुल हार नहीं मिलती। हाल ही में दुबई के शारजाह मैदान में महेंद्र सिंह धोनी को सलामी देते हुए गूगल ने कुछ ऐसा काम किया है जिसको देखकर हर कोई महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाए गए छक्के को देखकर गूगल ने ऐसा क्या काम किया जिसको देखकर लोग यह कह रहे हैं कि वाकई में महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता की बराबरी विश्व क्रिकेट में कोई नहीं कर सकता.
महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया था जब शारजहां के मैदान पर छक्का, मैदान के बाहर चली गई थी गेंद
महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि यह बात कही जा रही है कि इस साल का आईपीएल उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है उसके बाद से ही यह बात कही जा रही है कि हो सकता है आने वाले समय में वह भारतीय टीम के कोच पद की भूमिका में नजर आए। हाल ही में विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी हर जगह मौजूद है और हाल ही में सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें धोनी का नाम देखकर लोग सच में यह कह रहे हैं कि सच में धोनी हर जगह मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं 2020 के आईपीएल में धोनी ने ऐसा क्या कारनामा किया था जिसकी वजह से शारजाह की एक जगह पर धोनी का नाम रख दिया गया है.
धोनी के लगाए गए छक्के की जगह पर गूगल ने दिखाया यह नाम, सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास ले लिया हो लेकिन अभी भी वह आईपीएल में सक्रिय हैं और उनकी बल्लेबाजी अभी भी उतनी ही शानदार है जितनी कुछ साल पहले थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है जो दुबई के शारजाह मैदान के बाहर की है। इस जगह का नाम धोनी सिक्स रखा हुआ है क्योंकि जब 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग दुबई में हुआ था तब शारजाह के इस मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने छक्का जड़ दिया था जिससे गेंद मैदान के बाहर चला गया था. वह गेंद जहां पर जाकर गिरी थी उस जगह के नाम को गूगल ने धोनी सिक्स रख दिया। जिसने भी इस तस्वीर को देखा है तो वह यही कहते नजर आ रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को पूरी दुनिया सलाम करती है और कहीं ना कहीं यह बात बिल्कुल सच है।