Breaking News
Home / खबरे / महेंद्र सिंह धोनी की आँखो से निकल गए पाँचवी बार आईपीएल का ख़िताब जीतने बाद आँसु, रो पड़े जडेजा को गले लगाकर देखे तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी की आँखो से निकल गए पाँचवी बार आईपीएल का ख़िताब जीतने बाद आँसु, रो पड़े जडेजा को गले लगाकर देखे तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद भी यह खिलाड़ी लगातार आईपीएल के मुकाबले में खेलता हुआ नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे 2023 का सीजन धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल होने जा रहा है लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद खुद महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि वह कोशिश करेंगे कि वह आने वाले सीजन में एक बार फिर से अपने चाहने वालों के लिए खेल दिखा सके। धोनी के इस बयान की सभी लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं क्योंकि वाकई में उन्होंने उम्र ढलने के बाद भी मैदान पर अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। गुजरात के खिलाफ जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबले में जीत दर्ज की है तब धोनी का एक ऐसा रूप देखने को मिला जो बहुत कम मौकों पर नजर आता है। आइए आपको बताते हैं आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कैसे धोनी बहुत ज्यादा भावुक नजर आ रहे थे और इस दौरान उन्होंने रविंद्र जडेजा को अपने गले लगा लिया था।

रविंद्र जडेजा को गले लगा कर रोते नजर आए माही, भावुक अवतार में पहली बार दिखे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। इस खिलाड़ी के शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई ने गुजरात को फाइनल मुकाबले में मात दे दी। हालांकि फाइनल मुकाबले में जब धोनी बल्लेबाजी पर उतरे तब सबको यही उम्मीद थी कि इस मुकाबले को वहीं समाप्त करेंगे लेकिन धोनी उस काम को कर पाने में नाकाम हुए। लेकिन उनके अधूरे काम को जब रविंद्र जडेजा ने पूरा किया तब भागते हुए धोनी जाकर रविंद्र जडेजा के गले लग गए इस दौरान उनके आंखों में आंसुओं की धार साफ रूप से देखी जा रही थी और साथ में वह अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे थे। आइए आपको बताते हैं इस दौरान कैसे वह अपनी लाडली जीवा को भी गले लगाते नजर आए।

महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाडली जीवा को भी गले लगाते आए नजर, खेलते नजर आएंगे एक और सीजन

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर जब होते हैं तब बहुत कम मौकों पर उनकी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है लेकिन सोमवार की रात एक अलग ही नजारा देखने को मिला। अक्सर शांत रहने वाले धोनी के कई तरह के भाव इस फाइनल मुकाबले में जीत के बाद देखने को मिल रहे थे। जडेजा को गले लगाने के बाद जहां धोनी की आंखें नम हो गई थी वहीं उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के साथ भी खूबसूरत पल गुजारे। आपको बता दे कि इस फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम का समर्थन करने के लिए उनकी पत्नी साक्षी के अलावा बेटी जीवा भी मौजूद थी जिसे धोनी हद से ज्यादा प्यार करते हैं। अपनी टीम को मिली जीत के बाद धोनी अपनी लाडली को गले लगाए नजर आए और जिस किसी ने भी इस खूबसूरत पल को देखा है तब सभी लोग धोनी के लिए बेहद खुश होते नजर आए क्योंकि अपनी बेटी के सामने उन्होंने इतने बड़े खिताब को अपने नाम कर लिया जो वाकई में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *