Breaking News
Home / खबरे / महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया आज इस तरह अपना जन्मदिन, जीते है अपनी करोड़ों की सम्पति पर राजा जैसी ज़िंदगी

महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया आज इस तरह अपना जन्मदिन, जीते है अपनी करोड़ों की सम्पति पर राजा जैसी ज़िंदगी

महेंद्र सिंह धोनी का नाम जेहन में आते ही लोगों के सामने सबसे पहले 2011 विश्व कप का फाइनल आता है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार तरीके से छक्का लगाकर भारत को 28 सालों के बाद विश्व कप की ट्रॉफी दिलाई थी। हालांकि इसके पहले भी इस खिलाड़ी ने 2007 में भारत को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई थी जिसकी वजह से ही महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे महान कप्तान कहा जाने लगा था। महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के 4 साल बाद भी आज भारतीय टीम उनके जैसे कप्तान के लिए तरस रही है और आज महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन है जिस मौके पर विश्व क्रिकेट के सभी दिग्गज खिलाड़ी उन्हें बधाई संदेश देते नजर आ रहे हैं। 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे इस खिलाड़ी ने बहुत ही शानदार तरीके से अपना 42वां जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है।

धोनी अब जीते हैं बिल्कुल राजाओं वाली जिंदगी, रहते हैं फार्म हाउस में आलीशान तरीके से

महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कहा जाता है। अपनी शानदार कप्तानी के अलावा इस खिलाड़ी ने कई ऐसे खिलाड़ियों के करियर को संवार दिया है जो आज भारतीय क्रिकेट पर राज करते नजर आते हैं। आज के दिन विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं और यह कह रहे हैं कि वह हमेशा ऐसे ही सफलता को प्राप्त करते रहें। अपने जन्मदिन के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्म हाउस पर ही अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय गुजार रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे धोनी की लोकप्रियता इन दिनों एक बार फिर से लगातार बढ़ती जा रही है।

धोनी अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ मनाएंगे अपना जन्मदिन, दे रहे हैं यह दिग्गज खिलाड़ी उन्हें जन्मदिन की बधाई

महेंद्र सिंह धोनी आज 42 सालों के हो चुके हैं। इस खिलाड़ी के जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने उन्हें खास बधाई दी है वहीं ऋषभ पंत ने अपने घर पर ही केक के साथ उनके जन्मदिन को मनाया है। इस मौके पर हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक देखनी है कि आखिर वह किस तरह से अपने जन्मदिन को मनाते हैं। वैसे तो यह खिलाड़ी बहुत आलीशान जीवन जीता है लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं लेकिन लोगों को अभी भी उस पल का इंतजार है जब महेंद्र सिंह धोनी अपने नाते रिश्तेदारों के साथ इस जन्मदिन को मनाते नजर आएंगे अब देखना यह है कि महेंद्र सिंह धोनी किस खास अंदाज में अपने जन्मदिन को मनाते हैं क्योंकि यह साल उनके लिए काफी खास रहा है और चेन्नई सुपर किंग्स को भी उन्होंने इस साल आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई है जिसके कारण ही लोग महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को एक बार फिर से सलाम करते नजर आए है।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *