महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में धोनी भले ही बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके लेकिन उनकी कप्तानी इतनी शानदार थी जिसका जवाब गुजरात टाइटंस के पास बिल्कुल नहीं था। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद धोनी ने एक और बड़ी खुशखबरी अपने चाहने वालों को सुनाई थी कि अगले सीजन में भी अगर वह पूरी तरह से ठीक रहेंगे तब जरूर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। इन सब के बीच अब हाल ही में धोनी को लेकर एक बेहद खराब खबर सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी को लेकर वह कौन सी खराब खबर सामने आ गई है जिसे सुनकर उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि धोनी अब आईपीएल समाप्त होते ही भर्ती हो चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई यह खराब खबर, हो गए हैं माही भर्ती
महेंद्र सिंह धोनी 40 वर्ष की उम्र के बाद भी जब मैदान पर नजर आ रहे थे तब वह इतनी शानदार तरीके से कप्तानी और बल्लेबाजी कर रहे थे कि वह पूरी तरह से ठीक नजर आ रहे थे। यही वजह थी कि उनके चाहने वाले यह प्रार्थना करते नजर आ रहे थे कि किसी भी तरह से वह एक सीजन में और खेल ले लेकिन अब आईपीएल के समाप्त होते ही धोनी को लेकर बहुत खराब खबर सामने आई है और वह भर्ती हो गए हैं। आपको बता दें कि मुंबई के धीरूभाई कोकिलाबेन में महेंद्र सिंह धोनी भर्ती हो गए हैं और उनके बारे में इस खबर को सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी आखिर किस वजह से अब भर्ती हो गए है।
महेंद्र सिंह धोनी इस वजह से हो गए हैं अब भर्ती, चाहने वाले अब कर रहे हैं भगवान से प्रार्थना
महेंद्र सिंह धोनी ने जब इस सीजन में चेन्नई को ट्रॉफी दिलाई है तब उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे थे। हर किसी का इस मौके पर यही कहना था कि धोनी में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और उनसे बेहतरीन खिलाड़ी पूरे भारत में नहीं है। लेकिन अब आईपीएल से समाप्त होते ही धोनी के बारे में यह खबर आ रही है कि वह भर्ती हो चुके हैं। दरअसल धोनी के भर्ती होने की पूरी सच्चाई यह है कि इस पूरे आईपीएल में वह अपने पैरों के दर्द से जूझ रहे थे और इसी वजह से वह लगातार पैरों में मशीन का उपयोग कर रहे थे, यही वजह है कि अब वह अपने पैरो को पूरी तरह से ठीक करने के लिए भर्ती हो चुके हैं जहां पर आने वाले कुछ समय तक उन्हें भर्ती होना पड़ेगा। जिस किसी ने भी थाला के बारे में यह खबर सुनी है तब सभी लोग उनके लिए भगवान से प्रार्थना करने लगे हैं कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाए और जल्दी से एक बार फिर से मैदान पर वापसी कर सकें।