ISRO आज सफलता के इतने करीब पहुंच चुका है कि पूरे भारतवर्ष की निगाहें इस पर टिकी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आज से कुछ दिन पहले ISRO ने मात्र 630 करोड रुपए के बजट में चंद्रयान 3 का निर्माण किया था और उसके सफल परीक्षण के कारण चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की सतह के बेहद करीब पहुंच चुका है। विक्रम लैंडर आज शाम को 6:04 पर चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला है जिसकी वजह से पूरी दुनिया की नजर इस पर बनी हुई है क्योंकि भारत ऐसा करने वाला पहला देश बनेगा जो इतनी कम बजट के साथ चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगी। आज शाम को 6:04 पर पूरी दुनिया की निगाहें ISRO के सेटेलाइट पर बनी रहेगी और आइए आपको बताते हैं ISRO ने आखिर किस वजह से 23 अगस्त का यह खास दिन चुना है जिसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है और सभी लोग इसी वजह से ISRO के वैज्ञानिकों की खूब तारीफ कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि वाकई में भारत देश तकनीकी रूप से काफी सक्षम हो चुका है।
ISRO की वजह से आज हर भारतवासी को होगा अपने आप पर गर्व, इस वजह से चुनी गई है आज की तारीख
चंद्रयान 3 आज चंद्रमा की सतह पर 6:04 पर उतरने को तैयार नजर आ रहा है। आपको बता दे कि आज 23 अगस्त का दिन है और ISRO ने बहुत सोच समझकर आज का दिन निर्धारित किया है आपको बता दे की चंद्रमा ऐसी सतह है जहां पर 14 दिन लगातार दिन होता है वही 14 दिन लगातार रात होती है लेकिन 23 अगस्त को जब ISRO का चंद्रयान-3 यहां पर पहुंचेगा तब दक्षिण ध्रुव से सूर्य की रोशनी इसके ऊपर आ रही होगी जिसकी वजह से ही चंद्रयान-3 को नीचे उतरने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ यही नहीं आइए आपको बताते हैं और कौन सी वह खास बातें हैं जिसकी वजह से ISRO ने सिर्फ आज का दिन ही लैंड के लिए निर्धारित किया है।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज निकलेगी धूप, ISRO ने बहुत ही सोच समझ कर चली है यह चाल
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज जब चंद्रयान-3 लैंड करेगा तब सब की निगाहें उसी के ऊपर बनी हुई रहेगी। आपको बता दे की 22 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का रात्रि समय का समापन होगा जिसके बाद 5 सितंबर तक वहां दक्षिण ध्रुव पर सूर्य की रोशनी विराजमान रहेगी। चूंकि रात के समय में चंद्रमा का तापमान – 230 डिग्री तक हो जाता है ऐसे में दक्षिण ध्रुव से जब सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर आएगी तब इसका तापमान भी सामान्य रहेगा जिसकी वजह से भी ISRO ने इस तारीख को लैंडिंग के लिए चुना है। जिस किसी ने भी ISRO के द्वारा उठाए गए इस कदम के बारे में सुना है तब सभी लोग इसकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं और पूरी दुनिया की नजर आज भारत के इस चंद्रयान तीन पर होगी क्योंकि वाकई में यह बेहद ऐतिहासिक पल होने वाला है जिससे हर भारतवर्ष का व्यक्ति खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा।