विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी आज के समय में लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। क्रिकेट जगत और बॉलीवुड में एक दूसरे के साथ शादी करने वाले यह दोनों सितारे पहले जोड़ी नहीं है। इनके पहले भी कई ऐसे सितारे क्रिकेट और बॉलीवुड के रह चुके हैं जो एक दूसरे से प्यार कर चुके हैं लेकिन कुछ लोगों ने जहां अपने रिश्ते को आगे निभाया और एक दूसरे के साथ शादी करने में कामयाब हो गए वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी जोड़ी भी रही है जिनका नाम तो लंबे समय तक चर्चा में रहा लेकिन इन सितारों की शादी नहीं हो सकी है और ऐसे सितारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। आइए आपको मिलाते हैं क्रिकेट और बॉलीवुड की उन जोड़ियों से जो एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत नजर आते थे लेकिन इनका रिश्ता कभी मुकम्मल नहीं हो पाया।
महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण
महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता आज किसी से छिपी नहीं है। यह दिग्गज खिलाड़ी 40 वर्ष की उम्र को पार करने के बाद भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में एक है। हालांकि अपने निजी संबंधों की वजह से भी धोनी लगातार चर्चाओं में रहे थे और एक समय में तो उनका नाम दीपिका पादुकोण के साथ में जोड़ा जाने लगा था। हालांकि उसके बाद दीपिका का नाम युवराज सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा और महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के रास्ते हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।
विराट कोहली और तमन्ना भाटिया
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट में कदम रखते ही एक नामी खिलाड़ी बन गए थे। यही वजह रही थी कि कई नामी हसीनाओं के साथ उनका नाम जोड़ा जाने लगा था और साल 2012 में उनका नाम दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ में जोड़ा जाने लगा था। इस बात ने काफी जोर पकड़ ली थी कि यह दोनों एक दूसरे के साथ संबंधों में है लेकिन समय के साथ इन दोनों ने अपने रास्ते पूरी तरह से अलग कर लिए।
सौरव गांगुली और नगमा
सौरभ गांगुली का नाम भी एक समय में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नगमा के साथ में जोड़ा जाने लगा था। इन दोनों को कई मौकों पर एक दूसरे के साथ भी देखा गया था लेकिन करियर की वजह से इन दोनों ने आपस के इस रिश्ते को समाप्त करना ही उचित समझा जिसके बाद सौरव गांगुली ने डोना गांगुली के साथ में शादी कर ली।
युवराज सिंह और किम शर्मा
युवराज सिंह का नाम तो वैसे कई हसीनाओं के साथ में जोड़ा जा चुका है लेकिन एक समय में किम शर्मा के साथ वह सारी नजदीकियों को पार करने लगे थे। आपको बता दें कि युवराज और किम की जोड़ी एक दूसरे के साथ प्रचार में भी नजर आई थी। हालांकि जैसे ही युवराज सिंह और किम का नाम लगातार चर्चाओं में आने लगा उसके बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को समाप्त कर लिया और उसके बाद अपने करियर पर दोनों ध्यान देने लगे जिसकी वजह से इन दोनों की जोड़ी भी बनते बनते रह गई।