रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो हमेशा ही अपनी फिल्मों के अलावा अपने नए नए परिधानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस अभिनेता की बहुत ही जल्द आलिया भट्ट के साथ फिल्म आने वाली है जिसका नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। लोगों को इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है और इस फिल्म के प्रचार में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी फ़िल्म के प्रचार में हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में रणवीर सिंह पहुंचे थे और वहां पर वह बहुत ही खूबसूरत समय गुजारते नजर आ रहे थे। इसी शो में रणवीर सिंह लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे और आइए यहां पर उन्होंने अमिताभ बच्चन से जुड़े हुए अपने किस अनुभव को साझा किया जिसे देखकर लोग यह कहते नजर आए कि रणवीर सिंह अमिताभ बच्चन से बिल्कुल खुश नहीं है।
रणवीर सिंह ने अमिताभ बच्चन को लेकर बताई ऐसी बात, अमिताभ बच्चन ने उन्हें लेकर कहा था ऐसा
रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं जो हमेशा अपने खूबसूरत व्यवहार की वजह से पहचाने जाते हैं। लेकिन ऐसा लगता है जैसे वह अमिताभ बच्चन के एक बयान से बिल्कुल भी खुश नहीं है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक व्यवहारिक इंसान माने जाते हैं जो किसी को भी गलत बात नहीं बोलते हैं लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह ने खुद बताया कि एक मौके पर जब अमिताभ बच्चन से उनकी मुलाकात हुई तब उन्होंने उनकी तुलना एक पेड़ से कर दी। रणवीर सिंह ने बताया कि अमिताभ बच्चन की यह बात उन्हें समझ में नहीं आई और कई दिनों तक वह इसी बारे में सोचते रह गए थे। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह को ऐसी बात कही थी जिसकी वजह से वह बिल्कुल खुश नहीं हुए थे।
रणवीर सिंह को इस वजह से अमिताभ बच्चन ने कही थी ऐसी बात, रणवीर को सुनकर नहीं हुआ था यकीन
रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं जो हमेशा अपने हाजिर जवाबी के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में इसका नजारा एक बार फिर से तब देखने को मिला है जब इस अभिनेता ने अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में अपने और अमिताभ बच्चन के एक हिस्से को सुनाया है। रणवीर सिंह ने बताया कि वह एक महफ़िल में अमिताभ बच्चन के पैर छूते नजर आए थे और वहीं पर अमिताभ बच्चन ने उनकी तुलना एक पेड़ के साथ कर दी थी। बता दें कि रणवीर सिंह ने यह कहानी तब सुनाई जब लोगों ने उनसे यह सवाल किया कि उनके अजीबोगरीब कपड़े पर आज तक सबसे मजेदार प्रतिक्रिया क्या रही है। रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने हरे रंग का एक परिधान पहन रखा था और उसी को देखकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें ऐसी बात कह दी थी जिसके बाद वह थोड़े से शर्मा गए थे और फिर वह अमिताभ बच्चन से दूरी बनाकर रहने लगे।