रोहित शर्मा सिर्फ भारतीय टीम के कप्तान ही नहीं बल्कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आते हैं जिनकी कप्तानी में मुंबई में तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी इतनी शानदार होती है कि हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आता है लेकिन आई पी एल 2023 के शुरू होने के पहले ही रोहित शर्मा के लिए एक ऐसी खबर आई गई है जिसको सुनकर उनके प्रशंसक इस बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस इतना बड़ा कदम उठा सकती है। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने के पहले ही यह बात सामने आई है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं होंगे बल्कि उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त किया जा चुका है और आइए आपको बताते हैं कौन है वह खिलाड़ी जिसे मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने खुद मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी है.
नीता अंबानी ने खुद बनाया है इस खिलाड़ी को कप्तान, रोहित शर्मा को चाहने वाले नहीं कर पा रहे यकीन
नीता अंबानी जो आईपीएल की सबसे सफल टीम में शुमार मुंबई इंडियंस की मालकिन है हाल ही में उन्होंने रोहित शर्मा की जगह पर कप्तान एक ऐसे खिलाड़ी को बना दिया है जिसको कप्तान बना हुआ देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब रोहित मुंबई की कप्तानी नहीं करेंगे। दरअसल रोहित शर्मा की जगह पर नीता अंबानी ने अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान को मुंबई का कप्तान बना दिया है और जिसने भी रशीद खान को मुंबई की कप्तानी संभालने के बारे में सुना है तो उन्हें अपनी कानों पर यकीन नहीं हो रहा है क्योंकि रोहित की अगुवाई में मुंबई की टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन आइए आपको बताते हैं नीता अंबानी ने आखिर किस वजह से राशिद खान को मुंबई की कप्तानी सौंप दी है.
नीता अंबानी ने इस वजह से सौंप दी राशिद खान को कप्तानी, रोहित शर्मा नहीं राशिद बने हैं कप्तान
नीता अंबानी जो आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन है हाल ही में उन्होंने अपनी टीम मुंबई की कप्तानी राशिद खान को सौंप दी है। अफगानिस्तान का यह गेंदबाज विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार होता है और उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए नीता अंबानी उनसे बहुत खुश हुई है और उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है। जैसे ही लोगों को यह पता चला है कि मुंबई इंडियंस के लिए नीता अंबानी ने राशिद खान को अपनी टीम में शामिल कर लिया है वह भी कप्तानी के लिए तो लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि नीता अंबानी ने राशिद खान को जिस टीम का कप्तान बनाया है वह टीम भारत में होने वाली आईपीएल टीम में नहीं खेलती है बल्कि यह टीम दक्षिण अफ्रीका में होने वाली लीग में खेलती नजर आती है जिसका पूरा नाम मुंबई इंडियंस केपटाउन है। रोहित शर्मा क्युकी विदेशी लीग में नहीं खेल सकते हैं और इसी वजह से नीता अंबानी ने अपनी टीम की कप्तानी अफगानिस्तान के इस गेंदबाज को सौंपी है।