कपूर खानदान के ऊपर बॉलीवुड में लोगों की नजर हमेशा बनी हुई रहती है। दरअसल जबसे पिछले साल आलिया भट्ट ने कपूर खानदान की बहू बनने का सुख प्राप्त किया है उसके बाद से कपूर खानदान की चर्चा कुछ ज्यादा ही होने लगी है। अभी कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट ने अपने पुराने घर को अपनी बहन को देकर एक बहुत ही आलीशान बंगला खरीदा था जिसे देखकर सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे थे। हर किसी का इस मौके पर यही कहना था कि आलिया भट्ट अब अपने इस आलीशान बंगले में अपनी सास और अपने पति के साथ आलीशान जीवन जिएगी। आलिया भट्ट के इस बंगले के लेने के तुरंत बाद हाल ही में नीतू कपूर ने बांद्रा में एक आलीशान फ्लैट लिया है और नीतू कपूर ने जो बंगला लिया है वह मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में है। आइए आपको बताते हैं नीतू कपूर के इस बंगले को लेते ही कैसे यह बात कही जाने लगी है कि आलिया और उनके बीच मनमुटाव चल रहा है।
नीतू कपूर ने लिया अपने लिए 18 करोड़ का यह आलीशान बंगला, आलिया भट्ट के साथ मनमुटाव की सामने आ रही है बात
ऋषि कपूर की खूबसूरत पत्नी नीतू कपूर के बारे में शुक्रवार की सुबह जानकारी सामने आई है कि उन्होंने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स जो मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है वहां पर उन्होंने ₹17 करोड़ 40 लाख का बंगला लिया है। नीतू कपूर के बारे में जिस किसी ने भी यह बात सुना है कि उन्होंने यह आलीशान बंगला लिया है तब सभी लोग यह कहते नजर आए हैं कि उन्हें इस बंगले की क्या जरूरत थी जब आलिया भट्ट ने खुद एक आलीशान बंगला खरीदा है। यह नहीं कुछ लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि आलिया भट्ट अपनी सास को अपने साथ नहीं रखना चाहती जिसकी वजह से ही नीतू कपूर को नया बंगला लेना पड़ा है। आइए आपको बताते हैं आखिर किस मजबूरी में नीतू कपूर ने यह बंगला खरीदा है जिसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है।
नीतू कपूर को इस वजह से खरीदना पड़ा है इतना महंगा बंगला, आलिया भट्ट और उनके रिश्ते की सच्चाई आ गई सामने
आलिया भट्ट ने जबसे रणबीर कपूर के साथ शादी की है तब से सभी लोगों का यही कहना है कि आलिया की जोड़ी रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ बिल्कुल नहीं बनेगी। हाल ही में उसका नजारा तब देखने को मिल रहा है जब नीतू कपूर ने अपना नया बंगला ले लिया है और उसे देखने के बाद लोग यह कहते नजर आए आलिया भट्ट अपनी सास को अपने साथ नहीं रखना चाहती है। लेकिन आपको बता दें कि नीतू कपूर ने यह बंगला इस वजह से लिया है क्योंकि वह कुछ पल अकेले ही गुजारना चाहती है और इसी वजह से उन्होंने बांद्रा में यह बंगला लिया है जहां पर उनके कई दोस्त भी मौजूद हैं। बात करे नीतू और आलिया के रिश्ते की तो इन दोनों के बीच मां और बेटी वाला प्यार है और खुद कई मौकों पर नीतू कपूर अपनी बहू आलिया की तारीफ कर चुकी है।