आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद से ही नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि बीच में उनका नाम तब चर्चा में आया था जब इस अभिनेता का नाम फातिमा सना शेख के साथ में जोड़ा जाने लगा था। दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि पिछले साल आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से अपने रास्ते पूरी तरह से अलग कर लिए थे और उसके बाद लगातार वह फातिमा सना शेख के साथ अपनी नजदीकियों को बढ़ा रहे थे। हालांकि इस मौके पर कुछ लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे थे और यह कहते नजर आ रहे थे कि उन्हें इस अभिनेत्री के साथ नज़दीकियाँ नहीं बढ़ानी चाहिए। लेकिन आइए आपको बताते हैं कैसे अब आमिर खान कि इस हीरोइन के साथ अनिल कपूर नजर आने लगे हैं और आधी रात को यह दोनों एक दूसरे के साथ नजर आए हैं।
अनिल कपूर ने फातिमा सना शेख के साथ गुजारा खूबसूरत समय, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दोनों का वीडियो
आमिर खान का लंबे वक्त से फातिमा सना शेख के साथ नाम जोड़ा जा रहा था लेकिन इन सबके बीच हाल ही में अब अनिल कपूर की नज़दीकियाँ फातिमा सना शेख के साथ देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर हाल ही में इन दोनों को कार में बैठते हुए देखा जा रहा है और इस दौरान यह दोनों एक दूसरे को बड़े ही प्यार से देखते नजर आ रहे हैं। जिसने भी अनिल कपूर और फातिमा की जोड़ी को एक साथ देखा है तब लोगों को यह नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर यह दोनों एक दूसरे के साथ कीमती पल क्यों गुजार रहे हैं। आइए आपको बताते हैं आधी रात को इन दोनों ने ऐसा क्या काम किया है जिसकी सच्चाई अब सबके सामने आ गई है।
अनिल कपूर इस वजह से नजर आ रहे थे फातिमा के साथ आधी रात को, सामने आ गई दोनों के मिलने की पूरी सच्चाई
फातिमा सना शेख जिनका नाम कुछ समय पहले तक आमिर खान के साथ जोड़ा जा रहा था हाल ही में यह खूबसूरत हसीना अब अनिल कपूर के साथ नजर आई है। मुंबई की सड़कों पर आधी रात को इन दोनों को एक साथ देखा गया है जिसे देखकर लोग तरह तरह की बातें करने लगे हैं। यही नहीं आधी रात को यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामें भी नजर आ रहे थे जिसे देखकर लोग अनिल कपूर को खरी-खोटी सुना रहे हैं क्योंकि वह उनकी बेटी की उम्र की है। आपको बता दें कि यह दोनों आधी रात को फिल्म देखने के लिए गए थे और वहीं से बाहर निकलते समय मीडिया की नजर उन के ऊपर चली गई जिसके बाद लोगों ने इनकी तस्वीर निकालनी शुरू कर दी है हालांकि यह दोनों कौन सी फिल्म को देखने गए थे इस बात की जानकारी तो नहीं है लेकिन लोगों का यह मानना है कि आमिर खान इन दोनों को एक साथ देख कर बिल्कुल खुश नहीं होंगे।