Breaking News
Home / बॉलीवुड / बॉलीवुड के यह सितारे इतने मोटे थे पुरानी तस्वीर देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

बॉलीवुड के यह सितारे इतने मोटे थे पुरानी तस्वीर देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्री अपने आप को फिट रखना चाहते हैं। सभी कैमरे के सामने खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसी के चलते वह अपने आप को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड के सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने आप को ट्रांसफार्म किया है।

सोनम कपूर

कपूर खानदान की जानी-मानी अभिनेत्री बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती को लेकर जानी जाती हैं। सोनम कपूर ने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की थी। बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत करने से पहले वह काफी मोटी थी उनका वजन 86 किलोग्राम था। जिसके बाद उन्होंने अपना वजन 30 किलोग्राम कम किया।

भूमि पेडनेकर

भूमि बॉलीवुड में सबसे प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से आती है। उनसे अपनी डेब्यू फिल्म में एक मोटे अभिनय की मांग की गई थी। जिसके चलते उन्होंने अपना वजन 72 किलोग्राम बढ़ा लिया था । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने अपने कैरियर की शुरूआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से की थी। आलिया ने फिल्म में डेब्यू करने से पहले अपना वजन 16 किलोग्राम कम किया था।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले लगभग 90 किलोग्राम की थी उन्हें 30 किलोग्राम वजन कम करना पड़ा था।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति बॉलीवुड में आने से पहले काफी मोटी थी और अपनी शुरुआती फिल्मों में भी वह काफी गोल मोल नजर आया करती थी। लेकिन समय के साथ उन्होंने अपना काफी वजन कम किया है।

जरीन खान

आपको बताना चाहेंगे कि जरीन खान ने जब बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उससे पहले उनका वजन 100 किलो का था। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना वजन काफी कम किया अब वह 57 किलोग्राम की है।

करीना कपूर

आज के समय में बेबो के नाम से मशहूर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर भी एक समय पर काफी मोटी हुआ करती थी। लेकिन समय के साथ-साथ उन्होंने अपना काफी वजन कम किया है।

अर्जुन कपूर

कपूर खानदान में जन्मे अभिनेता अर्जुन कपूर की जब आप पुरानी तस्वीर देखेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल अर्जुन कपूर बॉलीवुड में आने से पहले काफी मोटे थे उनका वजन लगभग 130 किलोग्राम था। उन्होंने अपना वजन 50 किलोग्राम कम किया है।

अदनान सामी

बता दे कि अदनान सामी इतने मोटे थे कि उन्हें कस्टम मेड व्हीलचेयर पर यात्रा करना पड़ता था। उनका वजन 206 किलोग्राम का था। लेकिन समय के चलते उन्होंने अपना वजन काफी कम किया है।

सारा अली खान

सारा अली खान भी बॉलीवुड में आने से पहले काफी मोटी थी। सारा अली खान को हार्मोनल डिसऑर्डर था जिस वजह से उनके लिए वजन कम करना काफी मुश्किल था। फिल्मों में आने से पहले वह 96 किलोग्राम की थी। लेकिन समय के चलते उन्होंने अपना वजन काफी कम किया है ।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *