दोस्तों आप यह तो जानते ही होंगे कि हमारे शरीर की लंबाई हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अपनी हाइट बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई अलग अलग तरह की एक्सरसाइज करता है। तो कुछ लोग दवाओं का सेवन करके अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं अमेरिका के इस अजीबोगरीब वाक्य के बारे में जिन्होंने स-र्जरी करवा कर अपनी हाइट बढ़ाई। जी हां अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले अलफोंसो फ्लोरेस नाम के एक व्यक्ति ने ऐसा ही कुछ किया है।
अलफोंसो फ्लोरेस ने अपनी स-र्जरी करवाने में कुल 55 लाख रुपए खर्च करके अपनी हाइट बढ़वा ली। यह जानकर आप भी हैरान रह गए होंगे कि भला ऐसा कैसे हो सकता है। पर यह सच है। एक मशहूर वेबसाइट की जानकारी के मुताबिक स-र्जरी से पहले अलफोंसो फ्लोरेस की हाईट 5 फीट 11 इंच थी जो कि सर्जरी के बाद 6 फीट 1 इंच हो गयी हैं। कहा जा रहा है कि अमेरिका का यह व्यक्ति हमेशा सही अपनी हाइट बढ़ाने के सपने देखता था जिसे आज उसने पूरा कर दिखाया। कहा जा रहा है कि डॉक्टर ने कॉस्कामेटिक लिंब लेंग्ठेनिंग स-र्जरी स्तेमाल किया हैं।
जानकारी के अनुसार यह सर्ज-री कराने से पहले अलफोंसो फ्लोरेस के परिवार वाले इस सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन अलफोंसो फ्लोरेस अपनी जिद पर ही अड़े रहे। इसके बाद उनके परिवार वाले भी मान गए और उन्होंने अपनी हाइट बढ़वा ही ली। इसे आप कह सकते हैं कि पैसा है तो सब कुछ मुमकिन है।