महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के उन दिग्गज खिलाड़ियों में से एक है जिनकी लोकप्रियता की बराबरी आज पूरी दुनिया में कोई भी नहीं कर सकता है। दरअसल कई मौकों पर यह देखा गया है कि धोनी हमेशा ही अपने जीवन को इतने आलीशान तरीके से बिताते नजर आते हैं जिसको देखकर लोगों की आंखें खुली रह जाती है और हाल फिलहाल में भी ऐसा ही नजारा एक बार फिर से लोगों को देखने को मिला है जब धोनी के नए घर की तस्वीरें लोगों के सामने आई है। आपको बता दें कि एक तरफ तो महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त नजर आ रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आइए आपको बताते हैं कैसे महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने अपने एक नए आशियाने की तस्वीर साझा की है जो समुंदर के किनारे हैं और बहुत ही आलीशान नजर आ रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी राँची को छोड़ मुंबई में रहते हुए आएंगे नजर, सामने आई धोनी के घर की नई तस्वीर
महेंद्र सिंह धोनी जो संन्यास के बाद अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं हाल ही में इस दिग्गज खिलाड़ी के नए घर की तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी ने साझा की है। साक्षी ने खुद इस बात की जानकारी साझा की है कि वह और महेंद्र सिंह धोनी अपने नए घर के बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो समुद्र के किनारे हैं। बताया जा रहा है कि धोनी और उनकी पत्नी इस घर को बनाने के बाद रांची के अपने घर को छोड़ देंगे जो हरमू रोड में स्थित है और रांची के बंगले की आलीशानता के बारे में सभी जानते हैं कि धोनी ने इस बंगले को किस तरीके से डिजाइन करवा रखा है क्योंकि बाहर से यह बिल्कुल पांच सितारा होटल नजर आता है। आइए आपको बताते हैं धोनी के मुंबई वाले इस नए बंगले को देखकर कैसे लोग इसकी जमकर तारीफ करने लगे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के मुंबई के बंगले की पहली तस्वीर आई सामने, हो रहा है बहुत जल्दी ही इसका निर्माण
महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहते हो लेकिन उनकी खूबसूरत पत्नी हमेशा ही अपनी तस्वीर साझा करके लोगों को अपने पल-पल की खबरों से अवगत करवाती नजर आती है। हाल ही में उसका नजारा एक बार फिर से उनकी पत्नी के स्टोरी को देखकर लगा जब उन्होंने अपने नए बंगले की तस्वीर साझा की जो इस समय निर्माणाधीन है। दरअसल यह दोनों इसमें रहने के लिए जाएंगे जहां पर धोनी ने करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद समुद्र के किनारे अपना घर बनवाने का फैसला किया है जो बहुत ही खूबसूरत है। यह बात सभी जानते हैं कि धोनी को शांत जीवन बेहद पसंद है और इसी कारण से धोनी ने शोरगुल से हटकर समुंदर के किनारे अपना घर बनाने का फैसला किया है जो एक पांच मंजिला इमारत होगी और इसी वजह से अब सभी लोग धोनी के नए बंगले को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।