दीपिका पादुकोण के लिए साल 2023 की शुरुआत बहुत शानदार रही है क्योंकि शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म पठान देखते ही देखते सारे कीर्तिमानों को पीछे छोड़कर बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ने भी शानदार भूमिका निभाई है और अब इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ बहुत खूबसूरत समय गुजारती नजर आ रही है। दीपिका और रणवीर की जोड़ी एक दूसरे के साथ बहुत खूबसूरत नजर आती और पिछले 4 सालों से इन दोनों ने एक दूसरे का साथ भरपूर तरीके से निभाया है लेकिन हाल ही में बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर इन दोनो की जोड़ी से बिल्कुल भी खुश नहीं आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिर ऐसा कौन सा काम कर दिया है जिससे अनिल कपूर उनसे खफा हो गए हैं और वह उनसे बात तक नहीं करना चाहते हैं।
अनिल कपूर को रास नहीं आ रही है दीपिका पादुकोण और रणवीर की जोड़ी, सामने आई अनिल कपूर की नाराजगी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक मानी जाती है। जबसे 2018 में इन दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी का ऐलान किया था उसके बाद से ही लोगों का यह मानना था कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हुए प्रतीत होते हैं और हर कोई इन दोनों को शादी की शुभकामना संदेश देता नजर आ रहा था लेकिन अनिल कपूर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की वजह से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे थे और उस शादी के बाद से ही रणवीर और दीपिका के ऊपर अनिल कपूर आज तक नाराज हैं और इन दोनों से बात नहीं करना चाहते है। आइए आपको बताते हैं अनिल कपूर आखिर किस वजह से वह दीपिका और रणवीर सिंह के ऊपर बिल्कुल भी खुश नहीं है और इसकी वजह भी उन्होंने बता दी है।
दीपिका और रणवीर से इस वजह से नाराज है अनिल कपूर, सामने आई नाराजगी की पूरी वजह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग पसंद करते हैं लेकिन कपूर खानदान और खास करके अनिल कपूर इन दोनों को देखना तक पसंद नहीं करते हैं और इस बात की सच्चाई भी हाल ही में सबके सामने आ गई है। दरअसल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जब साल 2018 में इटली में जाकर शादी की थी तब इस दौरान उन्होंने अपने शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों को तो निमंत्रण दिया था लेकिन कपूर खानदान को उन्होंने जाकर अपनी शादी का निमंत्रण नहीं दिया था और कहीं ना कहीं अनिल कपूर इस बात से बेहद खफा थे कि उन्होंने छोटे सितारों को तो अपनी शादी में बुलाया लेकिन अनिल कपूर को इन दोनों सितारों ने न्योता नहीं भेजा जिसकी वजह से इन दोनों की जोड़ी से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आते हैं और पिछले 4 सालों से उन्होंने दीपिका और रणवीर सिंह से इस कारण से कोई संपर्क नहीं रखा है।