होली का त्यौहार बॉलीवुड के गानों के बिल्कुल अधूरा नजर आता है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में होली पर बहुत खूबसूरत गीत आए हुए हैं जिसमें बॉलीवुड के नामी कलाकार शानदार प्रदर्शन से लोगों के दिलों को जीत लेते हैं और आज भी होली का पावन त्यौहार आता है तब सभी लोग बॉलीवुड के गानों के साथ होली के रंगों में सराबोर हो जाते है।
हालांकि बॉलीवुड में अब कई ऐसे नामी सितारे हैं जिनके घर पर होली का त्यौहार नहीं मनाया जाता है और उनका घर होली के रंगीन त्यौहार में भी बिल्कुल सुना पड़ा हुआ रहता है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के वह कौन से नामी सितारे हैं जिनके घर पहले तो होली की खुशियां बहुत शानदार तरीके से मनाई जाती थी लेकिन अब वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ रहता है।
राज कपूर
राज कपूर साहब बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। यह अभिनेता अपने आर के स्टूडियो में इतनी धूमधाम के साथ होली के त्यौहार को मनाता था जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। इस पावन मौके पर बॉलीवुड के कई नामी सितारे आर के स्टूडियो में शिरकत करते नजर आते थे और सुबह से लेकर शाम तक सभी लोग रंगों में सराबोर हो जाते थे हालांकि 1988 में जब राज कपूर साहब इस दुनिया में नहीं रहे उसके बाद कपूर खानदान में होली भव्य तरीके से मनाना बंद हो गया है।
यश चोपड़ा
यश चोपड़ा बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशक में से एक माने जाते है। इस निर्देशक ने बॉलीवुड में सैंकड़ों सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है और होली के मौके पर यह निर्देशक भी अपने स्टूडियो में कई नामी कलाकारों को बुलाता था लेकिन यश चोपड़ा के जाने के बाद अब उनके स्टूडियो में होली के दिन भी कोई उल्लास नहीं मनाया जाता है और सभी लोग बस उनको याद करके ही श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का नाम होली के मौके पर नहीं आए ऐसा हो ही नहीं सकता। बागवान फिल्म में जिस शानदार तरीके से अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी के साथ होली में गुलाल उड़ाया था वह आज भी सबसे सुपरहिट माना जाता है और लोग अमिताभ के शानदार गानों पर आज भी होली के दौरान झूमते नजर आते हैं लेकिन मुंबई में हुए एक हादसे के बाद से ही अमिताभ बच्चन ने सार्वजनिक रूप से इस बात का ऐलान कर दिया है कि अब उनके घर पर होली नहीं मनाई जाएगी उसके बाद से ही अमिताभ होली मनाते नहीं आ रहे हैं।
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर और शबाना आज़मी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक मानी जाती है। होली के मौके पर यह दोनों सितारे भी नामी-गिरामी सितारों को अपने घर पर बुलाकर शानदार दावत देते थे लेकिन जैसे ही कुछ सालों पहले श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रही उसके बाद जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी जो उनके बेहद करीब थी उन्होंने इस उत्सव को मनाना छोड़ दिया और उसके बाद से शबाना आज़मी और जावेद अख्तर ने कोई भी होली नहीं खेली है।