सुनील शेट्टी जो बॉलीवुड सिनेमा के शानदार कलाकार और निर्माता है. आज सुनील शेट्टी का फिल्मो की दुनिया में अलग ही नाम बना हुआ है यह सब सुनील शेट्टी की मेहनत का नतीजा है जो उन्होंने 25 सालो से भी ज्यादा समय देकर बॉलीवुड को शानदार फिल्मे दी है और आज लोगों को अपना बना चूके है. सुनील शेट्टी ने बेशुमार शानदार फिल्मे दी है जिन्हे लोग आज भी देखना पसंद करते है. सुनील शेट्टी से जुडी हर बात उन्हें सुर्खिया दिला देती है. सुनील शेट्टी का न केवल फ़िल्मी करियर चर्चाओं में रहा है बल्कि कही ज्यादा उनकी निजी जिंदगी लोगो की नज़रो में आ चुकी है. सुनील शेट्टी आज अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ हँसी ख़ुशी जीवन बिता रहे है लेकिन इस ख़ुशी की सुनील शेट्टी को काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी. आइये आगे आर्टिकल में आपको बताते है सुनील शेट्टी ने अपने प्यार में किस प्रकार सीमाएँ लाँग दी थी.
सुनील शेट्टी को हो गया था इस अंदाज में माना शेट्टी से प्यार, बाद में हुआ कुछ ऐसा
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी का प्यार आज सभी के लिए एक मिसाल बन गया है. सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की मुलाकात एक शॉप के बहार हुई थी तब सुनील ने पहली नज़र देखते ही सोच लिया था की वह माना को अपना जीवन साथी बनायेगे. यह सुनने वालो के लिए काफी फ़िल्मी अंदाज जैसा है लेकिन यही दोनों के रिश्ते की शुरुआत थी. दोनों में पहले दोस्ती हुई और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गयी. जिसके बाद सुनील और माना ने अपने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया। लेकिन यह रिश्ता उनके परिवार को मंजूर नहीं था. जिसके लिए सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने जमीं आसमान एक किये और सालो के इंतज़ार के बाद दोनों एक भी हुए. लेकिन इसके लिए सुनील को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. आइये आगे के आर्टिकल में बताते है आखिर सुनील ने किस तरह माना शेट्टी से शादी की थी.
सुनील और माना ने सालो इंतज़ार के बाद की थी शादी, हो गए थे अपने परिवार से दूर
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी अलग अलग धर्म के थे जिस वजह से दोनों के परिवार को ना इस प्यार पर भरोसा था ना ही परिवार वालो पर यकीन था. दोनो ने अपने अपने परिवार को मनाने की काफी कोशिशे की थी लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आया. जिसके लिए दोनों ने करीब 9 साल तक एक होने का इंतज़ार किया और बाद में अपने माता पिता के खिलाफ जाकर दोनों ने 1991 में शादी कर ली थी. यह सुनने में काफी अजीब है लेकिन सुनील और माना शेट्टी की जिंदगी का यही सच है जिसके वजह से आज दोनों एक साथ काफी खुश है. बाद में दोनों ने अपना भरा पूरा परिवार भी बसाया। आज सुनील शेट्टी सौ से ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके है और 25 से ज्यादा साल बॉलीवुड के नाम कर चुके है लेकिन यह किस्सा आज भी नया ही लगता है. आज लोग सुनील शेट्टी से बेहद प्यार और सम्मान करते है और फिल्मो में उन्हें देख काफी खुश हो जाते है.