रोहित शर्मा ने जबसे विराट कोहली के बाद भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है तब से भारतीय टीम के प्रदर्शन में निरंतरता आ गई है। खुद रोहित शर्मा भी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में मौका मिल रहे युवा खिलाड़ी को भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम दिया जा रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम पिछले साल से लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही है और जिस लय में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही है ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत की टीम विश्व कप में भी आसानी से जीत सकती है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे हांगकांग के खिलाफ इस मुकाबले को जीतते ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया और अब उनके निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड है.
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया रोहित शर्मा ने, अब निशाने पर हैं महेंद्र सिंह धोनी
रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद भारतीय टीम की कमान जबसे संभाली है तब से भारतीय टीम लगातार जीत के रथ पर सवार है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक कोई भी टी-20 श्रृंखला नहीं हारी है और इसी वजह से रोहित शर्मा लगातार ऐसे नए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं जो बहुत बड़े हैं। हाल ही में एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने हांगकांग को 40 रनों से पराजित कर दिया और इस मुकाबले में जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली की कप्तानी में बनाए गए एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। आइए आपको बताते हैं विराट कोहली का वह कौन सा बड़ा रिकॉर्ड था जिसको तोड़कर रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे सफल कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और अब उनके निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी हैं.
रोहित शर्मा बने भारत के सबसे सफल कप्तान, अब महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ेंगे पीछे
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है लेकिन जब से रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कप्तानी मिली है तब से उन्होंने अपने शानदार कप्तानी से लगातार भारत के मुकाबले जीते हैं और यही वजह है कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जिससे उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। हांगकांग के खिलाफ 40 रनों की जीत दर्ज करने के साथ ही रोहित शर्मा का t20 मुकाबलो में कुल 31 जीत हो गई है जबकि विराट कोहली ने अब तक भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 30 मुकाबले जीताये हैं। रोहित शर्मा के निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत द्वारा जीते गए 41 मैचों का रिकॉर्ड होगा जिससे वह आने वाले एशिया कप के मुकाबले और विश्व कप में तोड़ना चाहेंगे क्योंकि रोहित इस समय बहुत ही अच्छी कप्तानी कर रहे हैं और भारतीय टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं।