Breaking News
Home / खबरे / विराट कोहली के अकेले की सैलरी है पाकिस्तान के सभी खिलाड़ियों से ज्यादा

विराट कोहली के अकेले की सैलरी है पाकिस्तान के सभी खिलाड़ियों से ज्यादा

हाल ही के कुछ समय में बीसीसीआई ने भारत के प्लेयरस को मिलने वाली सैलरी की एक लिस्ट साझा की है। इस लिस्ट के मुताबिक विराट कोहली रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ए ग्रेड की श्रेणी में आते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारतीय कप्तान विराट कोहली की सैलरी के बारे में बताएंगे। जैसा कि सभी जानते हैं विराट कोहली एक धुआंधार बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। उन्हें न केवल क्रिकेट जगत में अच्छे बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है बल्कि वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटरों में भी शामिल है।

ग्रेड के हिसाब से मिलती है सैलरी

पहले बात करते हैं भारतीय टीम की सैलरी के बारे में। बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को ग्रेड के हिसाब से सैलरी देती है। बीसीसीआई ने तीन ग्रेड निर्धारित किए हैं जिसमें ग्रेड ए ग्रेड बी और ग्रेड सी है। जैसा कि इनके नामों से ही पता चलता है कि ग्रेड ए के प्लेयर सबसे ज्यादा सैलरी पाते होंगे। ग्रेड ए में भारतीय कप्तान विराट कोहली रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। बीसीसीआई की इस लिस्ट के आधार पर उन्होंने बताया है कि भारत में ए ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड रुपए से भी ज्यादा मिलते हैं। वही बात करेंगे ग्रेड बी की तो उन्हें सालाना लगभग 5 करोड रुपए दिए जाते हैं। इसी प्रकार ग्रेड सी को 3 करोड रुपए दिए जाते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी तीन श्रेणी के खिलाड़ी हैं

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी भारत की टीम के अनुसार तीन श्रेणी के खिलाड़ी खेलते हैं। लेकिन आप उनकी सैलरी जानकर हैरान रह जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में ए श्रेणी के खिलाड़ियों को लगभग 11 लाख रुपए यानी भारतीय गरीब भारतीय रुपए में माने तो लगभग 500000 मिलते हैं। वही बात करेगी ग्रेड बी की तो इन्हें सालाना लगभग ₹750000 रुपए मिलते हैं। उन्होंने अपने ए ग्रेड की सूची में बाबर आजम शाहीन अफरीदी और अजय अली को रखा है।

विराट कोहली की अकेले हैं पूरी पाकिस्तान की टीम से ज्यादा सैलरी

अब आप यह पढ़कर जान ही गए होंगे कि पूरी पाकिस्तान टीम की सैलरी से ज्यादा विराट कोहली की अकेले की सैलरी है। जहां विराट कोहली को हर साल बीसीसीआई 7 करोड रुपए देती है वही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को भी लगभग इतने ही रुपए हर साल देता है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *