Breaking News
Home / खबरे / विराट कोहली को सताने लगी एक दम से धोनी की याद, दिखने लगी पानी की बॉटल में विराट को धोनी की तस्वीर ये है पूरी ख़बर

विराट कोहली को सताने लगी एक दम से धोनी की याद, दिखने लगी पानी की बॉटल में विराट को धोनी की तस्वीर ये है पूरी ख़बर

विराट कोहली ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में जिस तरह की शानदार बल्लेबाजी की थी उसका हर कोई दीवाना हो गया था। लोगों को जब यह लगने लगा था कि विराट कोहली का समय अब समाप्त हो चुका है तभी विराट कोहली ने शानदार तरीके से मैदान में वापसी करते हुए बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने एशिया कप के मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था तब उन्होंने कहा था कि इस कठिन समय में सिर्फ उनके चाहने वाले और दूसरे महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसे शख्स थे जिन्होने उनका समर्थन किया। विराट कोहली और धोनी की दोस्ती विश्व क्रिकेट में सबसे शानदार मानी जाती है और हाल फिलहाल में एक बार फिर से उसका नजारा तब देखने को मिला जब विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की। आइए आपको बताते हैं कैसे विराट कोहली अपने छुट्टियों के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी को कैसे याद करते नजर आए जहां उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मजेदार तस्वीर साझा की है.

महेंद्र सिंह धोनी की याद छुट्टियों के दौरान भी आने लगी विराट कोहली को, सोशल मीडिया पर कहीं यह बात

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के दो ऐसे मजबूत स्तंभ है जो मैदान पर जब एक साथ नजर आते थे तब हर किसी को लगता था कि भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित है। एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली की तारीफ करते नहीं थकते वहीं विराट कोहली भी महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं और कहते हैं कि उन्होंने जो कुछ भी सीखा है वह महेंद्र सिंह धोनी की बदौलत ही सीखा है। हाल फिलहाल में महेंद्र सिंह धोनी जहां भारतीय टीम से संन्यास ले चुके हैं वहीं विराट कोहली को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है जिस वजह से विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ लगातार तीर्थ स्थलों को घूम रहे हैं और आइए आपको बताते हैं कि कैसे तीर्थ स्थल से ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है.

विराट कोहली ने इस वजह से साझा कि महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर, धोनी के लिए कहा मौजूद है हर जगह

विराट कोहली ने जब अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था तब उस दौरान भी उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने प्रेम को साझा किया था और कहा था कि उनके मुश्किल वक्त में महेंद्र सिंह धोनी ने हमेशा उनका साथ दिया है और हाल फिलहाल में जब विराट अपने छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं उस दौरान भी उन्होंने एक पानी के बोतल की तस्वीर साझा की है और उसमें महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर छपी है। इस तस्वीर को साझा करते हुए विराट कोहली ने लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी हर जगह है। विराट कोहली का धोनी के प्रति प्रेम दर्शाता है कि वह धोनी को अपना कितना ज्यादा आदर्श मानते हैं क्योंकि मैदान पर भी जब यह दोनों एक दूसरे के साथ में नजर आते हैं तब विराट कोहली सबसे पहले धोनी के पास आकर नतमस्तक होते हैं। विराट कोहली कि यह तस्वीर देखते-देखते सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल गई है और लोग एक बार फिर से यह कह रहे हैं कि धोनी और कोहली एक दूसरे के सबसे बेहतरीन दोस्त है।

About Tarun Singh

Tarun is an hardworking writer and his way of writing is amazing he writes innovative tittles in their articles.He plays a great role at thegyantv.com. he inspire and motivate the people from his articles. Moreover he like to read books, listening songs and explore the new things .He is taking interest in learning and making creatively new things .He is a kind person.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *