Breaking News
Home / खबरे / विराट कोहली मानते है धोनी को अपने बड़े भाई से भी बढ़कर, कुछ ऐसा है आज भी दोनों के बीच में रिश्ता

विराट कोहली मानते है धोनी को अपने बड़े भाई से भी बढ़कर, कुछ ऐसा है आज भी दोनों के बीच में रिश्ता

विराट कोहली विश्व क्रिकेट में ऐसे दिग्गज खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाते हैं जो मैदान पर जब भी उतरते हैं तब वह अपना सब कुछ झोंक देने को तैयार होते हैं। विराट कोहली ने 2022 के अंत के बाद से यह ऐलान कर दिया है कि वह एक बार फिर से अपने उसी अंदाज में खेलते नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें पहचाना जाता है। हालांकि 2018 से 2021 तक विराट कोहली के लिए कुछ ऐसा समय रहा था जब मैदान पर उनका प्रदर्शन उनके नाम के अनुरूप नहीं रहा था और इसी वजह से कई लोग विराट कोहली के ऊपर सवाल उठाने लगे थे। हालांकि खुद कोहली ने अपने इस खराब समय से निकलने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की थी और यह कहा था कि इस खराब दौर में महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने उनका साथ निभाया था। आइए आपको बताते हैं आज भी कैसे विराट कोहली और धोनी के बीच में वही रिश्ता कायम है जो उन दिनों में था जब यह दोनों मैदान पर भारत का प्रतिनिधित्व करते थे।

dhoni and kohli brotherhood

धोनी को बड़ा भाई मानते हैं विराट कोहली, कई मौकों पर कही है यह बात

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी और कप्तान के रूप में पहचाने जाते हैं जो अपने साथी खिलाड़ियों का भरपूर ध्यान रखते हैं। यह खिलाड़ी आज भले ही मैदान में नहीं खेलता हो लेकिन उसके बाद भी वह अपने साथी खिलाड़ियों का ध्यान बहुत शानदार तरीके से रखने जानते हैं और इसका नजारा बीते दिनों तक देखने को मिला था जब विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से उसी अंदाज में रन बनाना शुरू कर दिया था जिसके लिए उन्हें पहचाना जाता है और उन्होंने इस बात को बताया था कि धोनी आज भी उनके खराब समय में उनके साथ खड़े हैं। यह पहली बार नहीं था जब धोनी और विराट कोहली की दोस्ती की झलक लोगों को मैदान के बाहर दिखाई पड़ी थी। आइए आपको बताते हैं कैसे कोहली खुद इस बात को मानते हैं कि धोनी के त्याग की वजह से ही वह आज इस मुकाम पर है और इसी वजह से वह उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हैं।

धोनी के इस त्याग की वजह से बना है विराट कोहली का करियर, धोनी को इस वजह से बड़ा भाई मानते हैं विराट

विराट कोहली जब कभी भी अपने सबसे करीबी व्यक्तियों की बात करते हैं तो उसमें और महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर लेते हैं। दरअसल खुद विराट कोहली का मानना है कि धोनी एक ऐसे शख्स रहे हैं जिन्होंने अपने तीसरे क्रम की बल्लेबाजी को छोड़कर उन्हें इस क्रम पर मौका दिया और खराब समय में भी वह हमेशा उनके साथ में खड़े रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के इसी त्याग की वजह से विराट कोहली आज तीसरे नंबर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन चुके हैं और खुद धोनी भले ही अब अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का हिस्सा नहीं हो लेकिन विराट कोहली रह रहकर इस खिलाड़ी की अहमियत सब को बताते रहते हैं और कई मौकों पर उन्होंने यह कहा है कि धोनी उनके बड़े भाई की तरह हैं।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *