Breaking News
Home / खबरे / स्पेन में समुद्री डाइवर्स को मिले रोमन साम्राज्य के प्राचीनतम सिक्के, इतनी ज्यादा है कीमत

स्पेन में समुद्री डाइवर्स को मिले रोमन साम्राज्य के प्राचीनतम सिक्के, इतनी ज्यादा है कीमत

पुराने सिक्के बड़े ही दुर्लभ होते हैं और अक्सर ही किसी खुदाई में पुराने खजाने के साथ दबे हुए सिक्के मिलते हैं। जिन्हें जमीन में दबा हुआ खजाना मिलता है वह किस्मत वाले ही होता है। हम आए दिन खजाना मिलने की कहानियां सुनते रहते है जिनमें से कुछ ही वास्तविकता में होती है। बाकी सब झूठी कहानी होती है। कभी-कभी मजदूर और किसान जब खेतों में कार्य कर रहे होते हैं या कोई गहरा गड्ढा खोदते हैं जमीन में डूबी हुई कुछ पुराने चीजे अवश्य मिलती है।

एंटीक वस्तुओं की बाजार कीमत होती है करोड़ों में

जमीन के साथ-साथ समुद्र में भी काफी पुरानी चीजें मिलती रहती है। समुद्र जितना गहरा होता है उतनी ही उसमें पुरानी चीजें गहराई में समाई होती हैं। समुद्र में लोग मछली पकड़ने के लिए जाते हैं तब उन्हें कई पुरानी और एंटीक चीजें भी समुद्र से मिल जाती है।

पुरानी चीजें मार्केट में काफी महंगे भाव में बिकती है। लोगों को इनकी अच्छी कीमत मिल जाती है क्योंकि यह चीजें काफी पुरानी होती है जो एंटीक होती है। बहुत सारे म्यूजियम में हमें ऐसी एंटीक चीजें देखने को मिलती है यह सभी वस्तुएं खुदाई में मिली हुई होती हैं।

रोमन साम्राज्य के थे 53 सिक्के

आज हम बात कर रहे है स्पेन देश के दो डाईवर्स की जो रोज समुद्र में मछली पकड़ने के लिए अपने नाव लेकर उतरते थे। लेकिन हमेशा की भांती उस दिन उनके किस्मत से मछली नही थी। उनकी किस्मत में पुराने सिक्कों का खजाना लिखा हुआ था। जब उन्होंने मछली पकड़ने के लिए जहाज समुद्र में फेंका उनके जाल में मछली तो नहीं फसी लेकिन पुराना खजाना फस गया। जब उन्होंने अजीब सी चीज जो उनके जाल में फंसी थी। जब बाहर निकल कर देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि उनको बहुत पुराना खजाना मिला था।

इतने वर्षों पुराने थे एंटीक सिक्के

बताया गया कि यह सिक्के 1500 साल पुराने हैं। पुराने सिक्कों की कुल संख्या 53 थी। वैज्ञानिकों ने बताया कि रोम साम्राज्य के सिक्के थे। इन सिक्कों पर रोमन साम्राज्य की तस्वीरें बनी हुई थी और दूसरे सिक्कों पर रोमन साम्राज्य के शासकों की तस्वीरें बनी हुई थी। यह सिक्के अब तक के मिले रोमन साम्राज्य की प्राचीनतम सिक्के थे।

यूनिवर्सिटी ऑफ अलीकाटे के प्रोफेसरों ने बताया कि इन सिक्कों की मदद से रोमन साम्राज्य की इतिहास के बारे में जानकारी मिलने में काफी सहायता प्राप्त होगी। उनके अनुसार यह सिक्के किसी जहाज के डूबने से समुद्र में नहीं गये बल्कि ने आक्रमणकारियों व लुटेरों से बचाने के लिए समुद्र में गाड दिया गया होगा।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *