शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री रही है जो साल 2023 में अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। हालांकि सोनाक्षी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सिर्फ चुनिंदा फिल्मों में काम करती है और इसी वजह से इसे अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है। अपनी शानदार अदाओं से लोगों के दिलों को जीतने वाली सोनाक्षी सिन्हा अपने निजी रिश्ते की वजह से चर्चा में है क्योंकि पिछले कुछ समय में वह लगातार सलीम खान के बेटे के साथ में देखी जा रही थी। अपने पिता के मना करने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा लगातार सलीम खान के बेटे के साथ मुलाकात करती नजर आ रही थी। आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे अपने एक खास दोस्त के जन्मदिन के मौके पर सोनाक्षी एक बार फिर से सलीम खान के इस बेटे के साथ नजर आई है जिसके साथ बहुत जल्दी वह शादी भी कर सकती है।
हुमा कुरैशी के पास अपने होने वाले पति के साथ पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, दोनों ने बिताया खास पल
सोनाक्षी सिन्हा की नजदीकीया पिछले कुछ समय में सलीम खान के बेटे के साथ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस साल की शुरुआत से ही लगातार वह सलीम खान के मुँह बोले बेटे जहीर इकबाल के साथ में देखी जा रही है। हालांकि इस फैसले पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने एतराज जताया था लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा था। सोनाक्षी सिन्हा लगातार जहीर के नजदीक नजर आ रही थी और हाल ही में जहीर इकबाल के साथ अपनी खास दोस्त हुमा कुरैशी के जन्मदिन पर पहुंची थी। आइए आपको बताते हैं कैसे इस दौरान उनके और जहीर इकबाल की नजदीकी सारी हदों को पार कर रही थी।
जहीर इकबाल के साथ सारी हदों को पार कर रही है सोनाक्षी सिन्हा, आधी रात को एक साथ कार में घूमते आ रहे हैं नजर
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की नजदीकीया पिछले कुछ समय में और भी ज्यादा बढ़ने लगी है। सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के मौके पर जैसे ही जहीर इकबाल ने खुलकर उनसे प्यार का इजहार किया था तब सभी लोग समझ गए थे कि अब यह दोनों अपने रिश्ते में पीछे हटने वाले नहीं है। हुमा कुरैशी के जन्मदिन के मौके पर भी यह दोनों एक दूसरे का हाथ थाम कर अंदर शिरकत करते नजर आए। इन दोनों को यहां देखकर सबको यह खबर लग गई है कि यह दोनों अपने रिश्ते का ऐलान करना चाह रहे हैं। यहां पर कई घंटे बिताने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर एक दूसरे के साथ ही बाहर निकले। जिस तरह की नजदीकियां इन दोनों की हाल ही में देखी जा रही है उसकी वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि सोनाक्षी जल्दी ही खान परिवार की बहू बन सकती है क्योंकि अपने पिता के कहने पर भी वह जहीर इकबाल से दूरियां नहीं बना रही है और इस वजह से अब सभी लोग खुद सोनाक्षी के मुंह से यह सुनना चाहते हैं कि आखिर कब वह जहीर इकबाल के साथ शादी करेगी।