Breaking News
Home / खबरे / सैनिक की मृत्यु के बाद पत्नी ने भी दी अपनी जान, चारों ओर फैला मातम

सैनिक की मृत्यु के बाद पत्नी ने भी दी अपनी जान, चारों ओर फैला मातम

भारत में सैनिकों को बहुत सम्मान मिलता है लेकिन दुश्मनों से लड़ते लड़ते सैनिक शहीद भी हो जाते हैं जो पूरे परिवार और देश के लिए सम्मान की बात होने के साथ-साथ एक शोक की लहर भी है। मामला उत्तर प्रदेश का है जहां जम्मू कश्मीर में तैनात एक सैनिक की मृत्यु हो जाने के बाद उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले सैनिक अरविंद की शादी आरती से हुई। इसके बाद कश्मीर में तैनात अरविंद की सेना के शिविर में ही मौत हो गई दरअसल उनका शव लटका मिला था। शिविर में यह घटना 6 अगस्त को हुई।

दोनों पति पत्नी में रहती थी अनबन

दरअसल अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 को हुई थी लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और दोनों एक दूसरे के साथ खुश नहीं थे। इसे अनबन के चलते कश्मीर में तैनात अरविंद का शव सेना में ही लटका मिला था। इसके बाद उन्हें घर ले आया गया। इसके बाद पूरे परिवार में अफरा तफरी मच गई और चारों ओर मातम छा गया। सैनिक का शव गांव जाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी तब उसकी पत्नी आरती भी वहां पहुंची लेकिन अंतिम संस्कार के समय परिवार वालों ने उनकी पत्नी आरती को उनका चेहरा भी नहीं देखने दिया गया क्योंकि परिवार वाले इसके पीछे आरती को ही वजह मान रहे थे। इस बात से आरती बहुत आहत हुई और वापस अपने मायके चली गई। सूत्रों से पता चला है कि दोनों में अनबन होना ही इस वारदात का मुख्य कारण रहा है।

6 दिन बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

अरविंद चौहान का शव 6 अगस्त को कश्मीर की सैनिक शिविर में फंदे से लटका हुआ मिला। अरविंद की पत्नी अरविंद के अंतिम संस्कार के बाद वापस अपने घर चली गई और काफी परेशान रहती थी तथा अरविंद के जाने के 6 दिन बाद उसकी पत्नी आरती ने अपने मायके में साड़ी से पंखे के लटक कर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद चारों ओर कोहराम मच गया। मृतक सैनिक अरविंद चौहान के पिता अरुण चौहान भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। आपको बता दें कि इस घटना के बाद दोनों परिवार वालों में काफी तनाव उत्पन्न हो गया है और दोनों एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *