श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक है। इस खूबसूरत अभिनेत्री को ना सिर्फ उनके शानदार अभिनय क्षमता के लिए पहचाना जाता है बल्कि यह अभिनेत्री अपने शानदार व्यवहार से भी लोगों के दिलों को जीत लेती है। सदाबहार अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी होने के नाते श्रद्धा को बॉलीवुड में सभी लोग बहुत सम्मान देते हैं और फिल्म आशिकी 2 के बाद से तो श्रद्धा की लोकप्रियता भी सारी हदों को पार करने लगी है। सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत हसीना अक्सर सक्रिय रहती है और अपने चाहने वालों को अपने जीवन से जुड़े हुए हर पल की जानकारी देती नजर आती है। हाल ही में नवरात्रि के मौके पर श्रद्धा कपूर ने अपने घर पर आए नए मेहमान की जानकारी सबको दी है। आइए आपको बताते हैं श्रद्धा कपूर ने नवरात्रि के मौके पर खुद को वह कौन सा तोहफा दिया है जिसे देखकर उनके चाहने वाले उनके लिए बहुत खुश हो रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने नवरात्रि के मौके पर खरीदी अपने लिए खूबसूरत कार, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
शक्ति कपूर की लाडली श्रद्धा कपूर इस साल रणबीर कपूर के साथ फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” में नजर आई थी। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद अब श्रद्धा अपनी नई तस्वीरों की वजह से चर्चा में है क्योंकि हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के मौके पर लैंबॉर्गिनी की एक बेशकीमती कार को अपना बनाया है। श्रद्धा कपूर लंबे वक्त से अपने लिए एक कार लेने की सोच रही थी और यही वजह है कि उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सबको दी है कि नवरात्रि के मौके पर उन्होंने खुद को तोहफे में यह खूबसूरत गाड़ी दी है। आइए आपको बताते हैं यह लग्जरी गाड़ी कितनी कीमत की है और इसकी विशेषताएं क्या है जिसे देख कर सभी लोग श्रद्धा की कार की तारीफ कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर की लाल रंग की यह खूबसूरत गाड़ी है बेहद शानदार, कर रहे हैं सभी लोग खूब तारीफ
श्रद्धा कपूर ने बड़े ही शानदार अंदाज में अपने चाहने वालों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर ने एक प्यारी सी तस्वीर साझा करके इस बात की सच्चाई को बताया है कि उन्होंने लाल रंग की लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। लैंबॉर्गिनी की यह टॉप क्लास मॉडल है और इस चमचमाती हुई गाड़ी को जिस किसी ने भी श्रद्धा कपूर के पास देखा है तब सभी लोग इस अभिनेत्री के लिए बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस गाड़ी की खासियत के बारे में आपको बता दे की जीरो से 5 सेकंड के भीतर ही यह गाड़ी 100 की रफ्तार पर आ जाती है जो इसकी खूबियों को बताती है। बात करें इसकी कीमतों की तो श्रद्धा कपूर ने इस गाड़ी को अपना बनाने के लिए लगभग 4 करोड रुपए खर्च कर दिए जिसे देखकर सभी लोग उनके आलीशान जिंदगी की तारीफ करने लगे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि वाकई में श्रद्धा कपूर बहुत ही आलीशान जीवन बिता रही है और ऐसा कह कर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।