Breaking News
Home / खबरे / 2000 साल से समुद्र में डूबा हुआ था शहर,अब इसमें मिला करोड़ों का खजाना

2000 साल से समुद्र में डूबा हुआ था शहर,अब इसमें मिला करोड़ों का खजाना

पृथ्वी का आकार बहुत बड़ा है जिसके लगभग 70% भाग पर जल है जिसे हम महासागर कहते हैं। पृथ्वी की उत्पत्ति के बारे में काफी लोगों के अलग-अलग मत हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी करोड़ों साल पहले उत्पन्न हुई। पृथ्वी पर पहले अधिक तापमान था फिर धीरे-धीरे यह तापमान कम होता गया और मनुष्य का उद्विकास हुआ।

लाखों करोड़ों साल पहले की इस पृथ्वी पर काफी समय से मनुष्य निवास कर रहा है तथा अलग-अलग समय पर अलग-अलग संस्कृतियों और सभ्यताओं ने जन्म लिया है। लाखों साल पुरानी सभ्यताएं खत्म हो गई फिर नई सभ्यताओं का विकास हुआ और वह भी आगे चलकर खत्म हो गई इस तरह से पृथ्वी पर मनुष्य का विकास का क्रम धीरे धीरे बढ़ता हुआ चला गया।

समुंदर के नीचे डूबा हुआ मिला 2000 साल पुराना शहर

भू वैज्ञानिकों की खोज हमेशा जारी रहती है तथा नए-नए रहस्य पृथ्वी से निकल कर आते हैं गौरतलब है कि पृथ्वी का ज्यादातर हिस्सा पानी से ढका है और इसी पानी में हाल ही में वैज्ञानिकों को एक ऐसा शहर मिला है जो लगभग 2000 वर्ष पुराना है इस शहर को बसाने का श्रेय एलेग्जेंडर को जाता है जिसने इस शहर को 331 इससे पूर्व बसाया था।

यह शहर इजिप्ट (Egypt) में मिला है । जहां यूरोपियन इंस्टीट्यूट फॉर अंडर वाटर आर्कियोलॉजी ने इसकी खोज की। वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र का जल स्तर बढ़ने के कारण यह शहर समुद्र के किनारे होने से समुद्र में समा गया और यहां उपस्थित लोग अपना सारा सामान छोड़कर यहां से भाग जाने का अनुमान लगाया है क्योंकि यहां वैज्ञानिकों को बेशकीमती खजाना भी प्राप्त हुआ है।

विकसित,समृद्ध और रहस्यमय है यह शहर

इजिप्ट में मिले इस शहर में काफी सारी अजीबोगरीब वस्तुएं मिली हैं। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि यह शहर बहुत ही सुव्यवस्थित समृद्ध और विकसित शहर था।जिसे बहुत सोच समझकर और अच्छे तरीके से बचाए गया था। इस शहर में बहुत अधिक कीमती खजाना भी प्राप्त हुआ है। यह शहर समुद्र में लगभग 60 मीटर नीचे खोजा गया है।

2000 साल पुराने इस शहर में काफी रहस्यमई चीजें भी देखने को मिली है जिन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां रहने वाले लोग उस समय जादू में विश्वास रखते थे।भू वैज्ञानिकों का मानना है कि हजारों साल पहले नील नदी में आए भूकंप के कारण यह शहर पानी में समा गया इस शहर में मिलने वाली वस्तुओं में कुछ वस्तुएं जली हुई भी प्राप्त हुई हैं एवं उनकी राख बरामद हुई है जिन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां रहने वाले लोग जादू में विश्वास रखते थे। वर्तमान में ऐसे सुव्यवस्थित शहर के बारे में सुनकर लोगों में काफी आश्चर्य हुआ है और यह काफी वायरल हो रहा है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *