Breaking News
Home / खबरे / 16 साल की उम्र में मां बनने के बाद शहनाज ने इस तरह बनाई 650 करोड़ की संपत्ति

16 साल की उम्र में मां बनने के बाद शहनाज ने इस तरह बनाई 650 करोड़ की संपत्ति

आज के समय हर कोई सुंदर देखना चाहता है और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहता है। लोग सुंदर दिखने के पीछे यहां तक भूल जाते हैं कि शायद आने वाले समय में इसके पीछे उन्हें एक बड़ा हर्जाना भी झेलना पड़े। ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेकर आज लोग काफी पैसा खर्च कर रहे हैं। आज आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बताते हैं जिनकी महज 15 साल की उम्र में शादी हो गई और 16 साल की उम्र में एक बच्चे की मां बन गई। इतनी कम उम्र में इतना सब होने के बाद भी उन्होंने खुद को संभाला और आज वह 650 करोड़ की संपत्ति की मालिक बन गई है। हम बात कर रहे हैं शहनाज हुसैन की जिन्होंने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को पूरी दुनिया में फैलाया है।

शहनाज हुसैन का जीवन परिचय

शहनाज हुसैन का जन्म सन 1940 में एक न्यायधीश एन यू बेग के घर हुआ। बचपन से ही शहनाज की रचनात्मक कार्यों में बेहद रूचि थी उम्र बढ़ने के साथ-साथ उन्होंने अपने दिमाग को भी काफी विकसित कर लिया था लेकिन उनके जीवन में झटका तब लगा जब महज 15 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई और उसके बाद वह मां भी बन गई। शादी के बाद खुद पर छोटी उम्र में अधिक जिम्मेदारी होने के बावजूद भी उन्होंने समय के साथ और अपने परिवार वालों के साथ सामंजस्य स्थापित किया।

आज शहनाज हुसैन भारत समेत पूरे विश्व में एक जाना पहचाना नाम है जिन्होंने सौंदर्य के क्षेत्र में अपना काफी नाम कमाया है। शहनाज हुसैन हर्बल प्रोडक्ट्स की प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी स्थापित कर चुकी हैं जिसे भारत समेत पूरे विश्व में पसंद किया जाता है।एक बार शहनाज के पति पैसे कमाने के लिए विदेश गए इसी समय शहनाज ने भी लंदन जाकर सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करने का प्रशिक्षण लिया। लगभग 10 सालों तक लंदन और पेरिस आदि प्रसिद्ध जगहों पर उन्होंने सौंदर्य के क्षेत्र में काफी चीजों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सन् 1977 में वापस भारत लौटने के बाद उनके पास खुद का ब्यूटी पार्लर खोलने के पैसे तक नहीं थे तब उन्होंने अपने पिता से पैसे उधार लिए और एक ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की, जिसका नाम शहनाज हुसैन हर्बल था।

सफलता की ऊंचाइयों को छूते सोते उन्होंने आज ब्यूटी प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में अपना एक अलग नाम बनाया है और काफी अवार्ड भी जीत चुकी हैं। आपको बता दें कि शहनाज लगभग 650 करोड की संपत्ति की मालकिन है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *