Breaking News
Home / खबरे / मनोज पाटिल मामले में फं’से साहिल खान जाना पड़ सकता है जे’ल

मनोज पाटिल मामले में फं’से साहिल खान जाना पड़ सकता है जे’ल

हाल ही में 2 सितंबर को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद एक बार फिर से बॉलीवुड से एक और बड़ी खबर सामने आई है जिसके चलते हैं बॉलीवुड के अभिनेता साहिल खान को जेल जाना पड़ सकता है। मिस्टर इंडिया रहे भारत के मशहूर बॉडीबिल्डर मनोज पाटिल ने दुनिया छोड़ने की कोशिश की और इसके पीछे एक्टर साहिल खान का नाम लिया है। आपको बता दें कि मशहूर बॉडीबिल्डर मनोज पाटिल ने नींद की गोलियां लेकर दुनिया छोड़कर जाने का प्रयास किया था जिसके बाद उन्हें को पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनोज पाटिल ने साहिल खान पर लगाया आरोप

आपको बता दें कि 8 सितंबर को मनोज पाटिल ने साहिल खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके अनुसार साहिल खान उन्हें काफी परेशान कर रहे हैं। जब मनोज पाटिल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई तो इसके बाद पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद परेशान होकर मनोज पाटिल ने नींद की गोली खाकर दुनिया छोड़ जाने का प्रयास किया।

मनोज पाटिल के मैनेजर परी नाच ने बताया कि पिछले कुछ समय से साहिल खान मनोज को काफी परेशान कर रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। मनोज की मैनेजर परिणाज ने कहा कि मनोज को पिछले 1 साल से परेशान किया जा रहा है उसके मोबाइल नंबर भी काफी जगह फैला दिए गए जिसके बाद उनके पास रात में भी सोते समय काफी फोन आते थे। इन सब से परेशान होकर मनोज पाटिल ने मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां लेकर खुद का शरीर त्याग देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वह नींद की गोलियों की वजह से दुनिया छोड़कर नहीं जा सके और उनका इलाज के लिए कुपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनोज पाटिल रह चुके हैं मिस्टर इंडिया

आपको बता दें कि मनोज पाटिल का जन्म 1992 में हुआ था और जब वह 24 साल के थे उस समय उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इंस्टाग्राम पर मनोज पाटिल काफी सक्रिय रहते हैं और उनके चाहने वाले बहुत हैं। फिटनेस फ्रीक मनोज पाटिल को काफी लोग फॉलो करते हैं। 2019 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग मैं भी मनोज पाटिल खिताब जीत चुके हैं।

आज के समय मनोज पाटिल एक फेमस मॉडल बॉडीबिल्डर एथलीट और ट्रेनर है। सूत्रों के मुताबिक नींद की काफी गोलियां खाने के बाद वह बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। अब इस मामले पर साहिल खान पर क्या कार्रवाई होगी यह आने वाला समय ही बताएगा।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *