रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल के 2022 में बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा था और इसी वजह से रोहित शर्मा आने वाले आईपीएल को हर हालत में यादगार बनाना चाहेंगे और इस समय मुंबई इंडियंस की टीम में कुछ ऐसी कमजोरी है उन कमजोरियों को भी रोहित शर्मा दूर करना चाहेंगे। रोहित के लिए यह साल बतौर कप्तान भारतीय टीम के लिए भी अच्छा नहीं रहा है क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने भी शानदार प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की टीम को दो ऐसे खिलाड़ियों को सलाह दी है जिसको खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है। आइए आपका बताते हैं रोहित शर्मा किन दो दिग्गज खिलाड़ियों को हर हालत में अपनी टीम मुंबई इंडियंस में शामिल कर सकते हैं जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है.
रोहित शर्मा की नजर है इन दो बड़े खिलाड़ियों पर, नीता अंबानी भी उठा सकती है यह कदम
रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा आईपीएल का खिताब जीता है और यही वजह है कि रोहित शर्मा को लेकर यह कहा जाता है कि वह विश्व क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक है। रोहित शर्मा आईपीएल में कप्तानी के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ देते हैं और इसी वजह से आईपीएल 2023 जिसमें खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है उसमें रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ियों को शामिल कर सकते है जो अकेले दम पर मुंबई इंडियंस को मुकाबला जीता कर दे सकते हैं और रोहित शर्मा की नजर ऐसे ही दो खिलाड़ियों के ऊपर है। आइए आपको बताते हैं रोहित शर्मा किन दो खिलाड़ियों के ऊपर अपनी नजर लगाकर बैठे हुए हैं जिसके लिए नीता अंबानी भी उन खिलाड़ियों के ऊपर भरोसा करके उन्हें खरीद सकती है.
नीता अंबानी मान सकती है रोहित शर्मा की यह बात, रोहित हर हाल में चाहते हैं इन दो खिलाड़ियों को अपनी टीम में
नीता अंबानी जो मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी की मालकिन है वह भले ही अपनी टीम के ऊपर पैसे लगाती है लेकिन ज्यादातर बात रोहित शर्मा की ही मानी जाती है क्योंकि मैदान पर उन्हे ही खिलाड़ियों के साथ में उतरना होता है और आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा को दो ऐसे फिरकी गेंदबाजों की जरूरत है जो अकेले दम पर मुकाबले को मुंबई के पक्ष में कर सकते हैं। रोहित शर्मा की निगाह सबसे पहले तो इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद के ऊपर होगी जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और वह भारत के मैदान पर भी बहुत कारगर विकल्प साबित हो सकते हैं और आदिल रशीद के अलावा रोहित शर्मा की निगाह एडम जंपा के ऊपर भी होगी जो ऑस्ट्रेलिया के शानदार गेंदबाज हैं और उन्होंने आईपीएल में बेंगलुरु की तरफ से कई मुकाबलों को अकेले जिताया है। अब देखना यह है कि रोहित शर्मा इन दो गेंदबाजों को पाने के लिए कितनी धनराशि तक खर्च कर सकते हैं क्योंकि इन दोनों गेंदबाजों के शामिल होते ही मुंबई की टीम बेहद मजबूत हो जाएगी।