Breaking News
Home / खबरे / रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने घटाया 40 किलो वजन, अपनाया बेहद आसान तरीका

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने घटाया 40 किलो वजन, अपनाया बेहद आसान तरीका

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर डायरेक्टर रेमो डिसूजा आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। एक समय ऐसा था जब रेमो डिसूजा बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन उन्होंने अपने मेहनत और लगन की बदौलत आज यह मुकाम हासिल किया है। रेमो डिसूजा की पत्नी का नाम लीजेल डिसूजा है।

लिजेल ने हाल ही में अपना बहुत अधिक वजन घटाया है जिसकी बदौलत वह सुर्खियों में बनी हुई है रेमो डिसूजा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी लीजेल की फोटो शेयर करें उनकी तारीफ की है। रेमो डिसूजा की पत्नी अपना वजन घटाने के बाद बेहद स्लिम दिखाई दे रही है और वह दिखने में भी आकर्षक लग रही है।

2019 में ठान लिया था वजन घटाना 105 किलो से वजन किया 65 किलो

बॉलीवुड के कोरियोग्राफर डायरेक्टर रेमो डिसूजा की पत्नी लीजेल में 2018 में अपना वजन घटाने के बारे में सोचा था। इसके बाद 2019 की शुरुआत में ही उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया। आपको बता दें कि रेमो डिसूजा की पत्नी का वजन लगभग 105 किलो था जिसे उन्होंने बड़ी ही मेहनत से कम किया है और अब वह 65 किलो की रह गई हैं। लिजेल से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया कि वह जो कुछ भी करने का सोचती हैं उसके बाद पीछे नहीं हटती उन्होंने 2019 में वजन कम करना शुरू किया था जिसके बाद एक बार भी उन्होंने अपने लक्ष्य से मुंह नहीं मोड़ा और आखिरकार अपना लगभग 40 किलो वजन कम कर लिया।

इस तरह घटाया वजन

लिजेल ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उसने मेहनत करके अपना वजन कम किया है इसके लिए वह दिन में 15 घंटे तक कुछ भी नहीं खाती थी। कुछ समय बाद उन्होंने यह टाइम 16 घंटे कर दिया था। लीजेल ने बताया कि लॉकडाउन के समय भी वह अपने घर पर एक्सरसाइज करती थी इसके अलावा उन्होंने वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन भी बिल्कुल बंद कर दिया था।

आपको बता दें कि भारत के मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपना वजन घटाया है उन्होंने भी यह आसान ट्रिक उपयोग में ली थी जिसके द्वारा वह 16 से 18 घंटे तक कुछ भी नहीं खाती थी। इसके अलावा बाकी टाइम में वह जमकर खाना खाती थी। भारती सिंह ने बताया कि वह शाम 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कुछ भी नहीं खाती थी जिसकी वजह से उनका वजन काफी कम हो गया। इसी बात को रेमो डिसूजा की पत्नी लीजेल ने भी फॉलो किया जिससे उनका वजन भी काफी घट चुका है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *