Breaking News
Home / खबरे / रतन टाटा 83 वर्ष की उम्र में ले रहे स्कूल के जैसे क्लास, अब सीख रहे यह

रतन टाटा 83 वर्ष की उम्र में ले रहे स्कूल के जैसे क्लास, अब सीख रहे यह

भारत के जाने-माने बिजनेस मैन रतन टाटा बेहद सादगी भरा जीवन जीते हैं। टाटा ग्रुप की दुनिया में लगभग 135 कंपनी है लेकिन इसके बावजूद भी रतन टाटा एक सामान्य और आम व्यक्ति की तरह जीवन यापन करते हैं। रतन टाटा ने कभी भी लग्जरी लाइफ को नहीं सुना और उनके टाटा ग्रुप में शेयर 1% से भी कम है। इतनी बड़ी कंपनी के मालिक होने के बावजूद भी रतन टाटा की कुल संपत्ति बेहद कम है। रतन टाटा, टाटा ग्रुप की कॉल आएगा एक बड़ा हिस्सा चैरिटी कर देते हैं। हाल ही में रतन टाटा को कुछ सीखते हुए देखा गया है। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए दिखाया कि वह पियानोफोर्ट बजा रहे हैं।

83 वर्ष की उम्र में सीख रहे पियानोफोर्ट

दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पियानोफोर्ट बजाते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं बचपन से इसे थोड़ा सीखा था और अब फिर से सीखने का विचार बना रहा हूं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में रतन टाटा रिटायर हो चुके हैं। जिस समय रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को संभाला था उस समय टाटा ग्रुप को एक अलग ही ऊंचाइयों पर ले कर चले गए थे। टाटा ग्रुप ने भारत समेत पूरी दुनिया में अपना एक अलग ही नाम बनाया है और अपनी पहचान और काम करने के तरीके से दुनिया उनकी दीवानी है।

83 वर्षीय बिजनेसमैन रतन टाटा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि”मैंने युवावस्था में थोड़ा सा पियानो बजाना सिखा था इसमें अभी भी सीख रहा हूं, रिटायरमेंट के पश्चात मुझे एक अच्छा पियानो टीचर मिला है। लेकिन मैं ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहा हूं। मैं निकट भविष्य में एक बार फिर पियानो सीखने की कोशिश करने की उम्मीद करता हूं।”

आपको बता दें कि रतन टाटा के द्वारा की गई पोस्ट को 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और उनके चाहने वालों ने काफी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कहा कि आप हमेशा कुछ ना कुछ सीखने की चाह रखते हैं। अक्सर देखा गया है कि रतन टाटा ने रिटायरमेंट के बाद प्लेन उड़ाने पियानो बजाने पढ़ने कार चलाने आदि चीजों में रूचि रखी है उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि जब रिटायर हुआ तो मैंने सोचा एक बार फिर से पियानो बजाना सीख लूंगा जो कि मैं बचपन से सीख रहा हूं।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *