रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता है जो हमेशा ही मजाक मस्ती करते रहते हैं। हाल ही में इन दिनों यह अभिनेता अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता से बहुत खुश नजर आ रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ लोगों को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई है और खुद आलिया भट्ट कुछ दिन पहले तक रणवीर सिंह की अदाकारी की जमकर तारीफ करती नजर आ रही थी। आलिया भट्ट का कहना था कि रणवीर सिंह बहुत ही अच्छे अभिनेता है और वह उनका खूब ख्याल रखते नजर आते हैं लेकिन हाल ही में अब रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देखकर खुद आलिया को यकीन नहीं आ रहा है कि वह ऐसा कुछ कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं रणवीर सिंह ने सबके सामने आलिया भट्ट के साथ ऐसा क्या कर दिया जिसे देखकर सभी लोग अब उनका मजाक बनाने लगे हैं।
आलिया भट्ट के मना करने के बाद भी रणवीर सिंह करने लगे ऐसी हरकत, खुद आलिया को नहीं हो रहा था देख कर यकीन
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लोगों को बहुत पसंद आई है। हाल ही में लेकिन अब रणवीर सिंह ने सबके सामने आलिया भट्ट के साथ ऐसी हरकत कर दी है जिसे देखकर लोग तो उनका मजाक बना ही रहे हैं साथ में आलिया भट्ट भी उनसे बिल्कुल खुश नजर नहीं आ रही है। यह दोनों एक महफ़िल में फिल्म का प्रचार करने के लिए पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं और वहीं पर कई मीडियाकर्मी आलिया और रणवीर सिंह के लिए खड़े थे लेकिन वहां पर रणवीर सिंह आलिया भट्ट के करीब ना आकर दूर जाकर नाचने लगे थे। हालांकि उसके बाद आलिया ने रणवीर सिंह को पकड़कर अपने पास बुला लिया लेकिन आइए आपको बताते हैं उसके बाद फिर रणवीर सिंह ने ऐसा क्या कर दिया जिसे देखकर आलिया को भी यकीन नहीं हुआ।
रणवीर सिंह कैमरे को देखते ही करने लगे इस तरह की हरकत, करण जौहर देखकर हंसते हुए आए नजर
रणवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी वायरल वीडियो की वजह से खूब चर्चाओं में आ गए हैं जिसमें उनके साथ में आलिया भट्ट भी नजर आ रही है। रणवीर सिंह के बारे में आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में वह पहुंचे तो अपनी फिल्म का प्रचार करने थे लेकिन यहां पर उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही थी। दरअसल रणवीर सिंह बार-बार आलिया भट्ट से दूर जाकर नाचने लग रहे थे और उसके बाद जब आलिया ने उन्हें अपने पास बुलाया तो वह आलिया को कैमरे के सामने रखकर जोरों से नाचने लगे। आलिया को तो पहले रणवीर सिंह की इस हरकत पर यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में उनकी ऐसी हरकत पर जोर से हंसने लगी। रणवीर सिंह की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सभी की हंसी निकल गई और सब का यही कहना था कि रणवीर हमेशा मजाक मस्ती करते हुए नजर आते हैं।