प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। लेकिन उसके बाद भी इस खूबसूरत अभिनेत्री के नाम की चर्चा हर दूसरे दिन होती रहती है। अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ जोड़ा जा चुका है जिनमें शाहरुख खान का नाम भी शामिल होता है। शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा फिल्म डॉन में नजर आई थी जहां पर लोगों को इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। लेकिन इस फिल्म के बाद इन दोनों के बीच कई मौकों पर ऐसा मनमुटाव देखने को मिल चुका है जिसकी वजह से भरी महफिल में इन दोनों ने एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाई है। आइए आपको बताते हैं कैसे भरी महफिल में शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को कुछ ऐसी बात कह दी थी जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और फिर उन्होंने भी शाहरुख खान की बोलती बंद कर दी थी।
प्रियंका चोपड़ा के वजन का उड़ाया था शाहरुख खान ने मजाक, कह दी थी ऐसी बात
शाहरुख खान वैसे तो ऐसे अभिनेता हैं जो किसी के साथ भी बहुत शानदार व्यवहार रखते हैं लेकिन एक समय में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी मनमुटाव कर लिया था। दरअसल एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान विद्या बालन की फिल्म के गाने की नकल कर रहे थे। प्रियंका चोपड़ा जब उ लाला गाने पर डांस कर रही थी तब शाहरुख खान ने उनका यह कहकर मजाक बनाया था कि उन्हें निर्देशक ने अदाकारी में वजन बढ़ाने को कहा था ना कि शरीर का वजन बढ़ाने को कहा था। प्रियंका को शाहरुख की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत ही शाहरुख खान की बोलती बंद कर दी। आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा ने कैसे शाहरुख खान की बोलती बंद कर दी थी।
प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह से कर दी थी शाहरुख खान की बोलती बंद, सबके सामने शाहरुख खान का उतर गया था चेहरा
शाहरुख खान वैसे तो हमेशा अपने हाजिर जवाबी के लिए पहचाने जाते हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ उन्हें मजाक करना बेहद भारी पड़ गया था। दरअसल पहले तो शाहरुख खान ने प्रियंका का मजाक बनाया लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने बदले में ऐसी बात कह दी जिससे उनके चेहरे का रंग उड़ गया। दरअसल अपने वजन पर मजाक सुनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान को यह कहा कि आपको होली खेलने का तो शौक हमेशा होता है लेकिन आप की पिचकारी में दम नहीं होता है। प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही यह बयान दिया था तब महफिल में मौजूद सभी लोग जोरो से हंसने लगे थे और खुद शाहरुख खान की बोलती बंद हो गई थी। लंबे समय तक प्रियंका चोपड़ा के इस बयान की वजह से शाहरुख खान सुर्खियों में रहे थे और हर किसी का इस मौके पर यही कहना था कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार बयान से ना सिर्फ लोगों के दिलों को जीत लिया बल्कि उन्होंने शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार की बोलती बंद कर दी जो उनका मजाक बनाने की कोशिश कर रहे थे।