Breaking News
Home / खबरे / प्रियंका चोपड़ा विदेश में जाकर भी नहीं भूली हैं अपने संस्कार, धूमधाम से मनाई पति और बेटी मालती के साथ दिवाली देखे तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा विदेश में जाकर भी नहीं भूली हैं अपने संस्कार, धूमधाम से मनाई पति और बेटी मालती के साथ दिवाली देखे तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री है जो पूरे भारत में ग्लोबल स्टार के नाम से पहचानी जाती है। प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ भारत में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी है बल्कि पिछले कुछ सालों से वह अमेरिका में जाकर भी लगातार अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही है और वह इकलौती ऐसी हीरोइन है जिन्हें विदेशों में भी बड़ी अभिनेत्रियों में से एक माना जाने लगा है। कम समय में ही प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपना ऊंचा नाम बना लिया है और यही वजह है कि उस जगह पर भी प्रियंका चोपड़ा को उतना ही प्यार दिया जाता है जितना उन्हें यहां भारतवर्ष में मिलता है। आइए आपको बताते हैं कैसे विदेशों में रहकर भी प्रियंका चोपड़ा अपने भारत के संस्कार नहीं भूली है और कैसे दीपावली के मौके पर उन्होंने बहुत ही खूबसूरत ढंग से लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जिसको देखकर लोग प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने मेहमानों को खिलाया अपने हाथों से बना खाना, फूलों से सजाया अपने घर को

प्रियंका चोपड़ा भले ही काफी वक्त से भारत में नहीं आई हो लेकिन अमेरिका में रहकर भी वह भारतीय त्योहारों को बहुत ही धूमधाम से मनाते नजर आती है। हाल ही में उसका नजारा एक बार फिर से दीपावली के मौके पर देखने को मिला जब इस खूबसूरत अभिनेत्री ने ठीक उसी तरह से दीपावली को मनाया जिस तरह से वह अपने भारत में मनाती थी। प्रियंका चोपड़ा जब तक भारत में थी तब यहां पर भी वह अपने घरों को फूलों से सजाती थी और अमेरिका में भी वह अपने घर में किसी तरह के बदलाव नहीं कर रही है बल्कि फूलों से ही घर को सजा कर उन्होंने दीपावली को मनाया और आइए बताते हैं कि इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी और पति के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर भी साझा की.

प्रियंका चोपड़ा ने पारंपरिक परिधान पहनकर की माँ लक्ष्मी की अर्चना, गोद में नजर आई बेटी मालती

प्रियंका चोपड़ा के लिए साल 2022 बेहद खुशियों से भरा रहा है।इस खूबसूरत अभिनेत्री ने इसी साल कृत्रिम तरीके से एक बेटी को जन्म दिया है और उनकी बेटी के जन्म लेते ही उनकी जिंदगी खुशियों से भर गौ हैं और अब उनकी जिंदगी में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रही है। हाल ही में दीपावली के मौके पर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें जो सामने आई है उसमें वह अपने पति और बेटी के साथ में पूजा करती नजर आ रही है और इस मौके पर यह पूरा परिवार बहुत खुश नजर आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूजा में कई मेहमानों को भी बुलाया था और इस दावत पर उन्होंने मेहमानों को अपने हाथों से बने खाने को खिलाया और इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। प्रियंका चोपड़ा की इन अदाओं को जिसने भी देखा तो यही कहता नजर आया कि प्रियंका चोपड़ा विदेशो में भी जाकर भारत के संस्कार नहीं भूली है और यह बहुत अच्छी बात है।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *