Breaking News
Home / खबरे / भारत की पहली महिला पुलिस अधिकारी जिसने खरीदी रॉयल इनफील्ड 650, जानिए क्या है इस बाइक की खासियत

भारत की पहली महिला पुलिस अधिकारी जिसने खरीदी रॉयल इनफील्ड 650, जानिए क्या है इस बाइक की खासियत

रॉयल एनफील्ड कंपनी विश्व भर में एक जानी-मानी कंपनी है जो दुपहिया वाहन बनाती है। इसके टू व्हीलर वाहन भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। रॉयल इनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक 350, बुलेट, इलेक्ट्रा है। आपको बता दें कि रॉयल इनफील्ड सबसे पुरानी टू व्हीलर कंपनी है। हाल ही में एक महिला पुलिस अधिकारी रॉयल एनफील्ड की नई बाइक इंटरसेप्टर 650 खरीदने के कारण चर्चा में बनी हुई है इस चर्चा का मुख्य कारण यह भी है क्योंकि वह पहली महिला पुलिस हैं जिसने यह बाइक खरीदी है। आइए बताते हैं कौन है यह महिला पुलिस अधिकारी और इंटरसेप्टर 650 की खासियत क्या है।

महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने को खरीदी बाइक

महिला पुलिस अफसर में रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 को खरीदने के पीछे कारण बताया कि मैं समाज में यह संदेश देना चाहती हूं कि टू व्हीलर या मोटरसाइकिल की सवारी करने में महिलाएं समान रूप से सक्षम है और वह पुरुषों से पीछे नहीं है। महिला पुलिस ने यह पहली बार नहीं है जब टू व्हीलर खरीदा हो इससे पहले भी वह रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीद चुकी है और लगातार टू व्हीलर को खरीदने का मुख्य कारण है महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना बताती हैं। महिला पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने इस बाइक को देखा तो देखते ही उन्हें पसंद आ गई और उन्होंने इसे खरीदने का फैसला किया।

महिला पुलिस ने कहां कि वह पहले भी दुपहिया वाहन ही चलाती थी शुरुआत में उसने गियर वाला स्कूटर खरीदा और इसके बाद बिना गियर के स्कूटर खरीदा। थोड़े समय बाद है उन्होंने रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 खरीदी बाद में इसे 500 सीसी में बदल लिया। इन सब बातों से पता लगता है कि महिला पुलिस अधिकारी दुपहिया वाहनों की शौकीन भी हैं।

इंटरसेप्टर 650 है काफी बेहतरीन,ये है इसके फीचर्स

 

रॉयल एनफील्ड कंपनी की कुछ समय पहले लांच हुई इंटरसेप्टर 650 एक बेहतरीन टू व्हीलर बाइक है। इस मोटरसाइकिल में सिक्स फोर एट सीसी का ट्विन सिलेंडर है। इसके अलावा इसमें फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है जो 47 पीएस और 52 एमएम का टॉर्क देता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियर हैं और डॉल चैनल एबीएस सिस्टम है इसके साथ ही स्लिपर क्लच भी मौजूद है। रॉयल इनफील्ड ने कुछ समय पहले इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल 650 को लांच किया था। फिलहाल रॉयल एनफील्ड अपने आने वाले 650 सीसी क्रूजर बाइक पर काम कर रही है। इसकी टेस्टिंग भी हो चुकी है। जल्दी है मार्केट में उपलब्ध होगी।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *