Breaking News
Home / खबरे / लड़की के ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद 42 डिलीवरी ब्वॉय पहुंचे खाना लेकर, वीडियो मचा रहा धूम

लड़की के ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद 42 डिलीवरी ब्वॉय पहुंचे खाना लेकर, वीडियो मचा रहा धूम

आज के समय कोई भी इंसान घर बैठे अपने जरूरत का सामान मंगवा सकता है। समय के साथ साथ टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ गई है कि आज कोई भी व्यक्ति घर बैठकर ही जो मन में आए वह जरूरी चीज ऑर्डर कर सकता है। कभी ऐसी एप और वेबसाइट हैं जिनके जरिए आप आर्डर कर सकते हैं और आपको सामान लेने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ती। जबकि डिलीवरी ब्वॉय आपके घर के गेट के बाहर आकर आपके जरूरत का सामान पहुंचा देता है। कपड़े, खाना-पीना और घर में चाहने वाली हर एक जरूरी चीज आज के समय ऑनलाइन उपलब्ध है। टेक्नोलॉजी के कारण इंसान को सुगमता होती है लेकिन कभी-कभी किसी तकनीकी खराबी के चलते इस टेक्नोलॉजी से नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था जिसके बाद 42 डिलीवरी ब्वॉय उसे खाना लेकर परोसने पहुंच गए।

लड़की की ऑनलाइन ऑर्डर के बाद 42 डिलीवरी ब्वॉय पहुंचे

दरअसल यह घटना फिलिपिंस की है जहां की रहने वाली एक लड़की ने दोपहर का खाना खाने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था जिसके बाद तकनीकी खराबी के चलते उसके घर के बाहर एक साथ 42 डिलीवरी ब्वॉय पहुंच गए। इतने डिलीवरी ब्वॉय को एक साथ देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसके घर के सामने भीड़ जमा हो गई। खाना लेने के लिए जैसे ही लड़की ने अपना घर का दरवाजा खोला तो वह ये देखकर दंग रह गई कि उसके घर के बाहर 42 डिलीवरी बॉय खड़े हैं जो हाथ में खाना लिए हुए हैं।

तकनीकी खराबी के चलते हुई यह घटना

फिलिपिंस के शिबू शहर में रहने वाली इस लड़के ने जब खाना ऑर्डर किया तो इतने डिलीवरी कोई पहुंच गए। जिन्हें देखने के लिए आसपास की भीड़ जमा हो गई इनमें से किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अपलोड करने के बाद यह वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है और अब तक 300000 से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो, लड़की के पास ही रहने वाले सुआरेज नामक एक युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस घटना के बाद पता चला कि यह ऑनलाइन ऑर्डर के बाद तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ। लड़की ने एक ही बार आर्डर किया था लेकिन यह 42 बार अलग-अलग आर्डर हो गया। इसके बाद सभी डिलीवरी ब्वॉय अपना अपना खाना लेकर पहुंच गए सभी के पास खाने के पैकेट मौजूद हैं और इन्हें वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *