Breaking News
Home / खबरे / कितनी संपत्ति के मालिक है जाने माने सिंगर Honey Singh

कितनी संपत्ति के मालिक है जाने माने सिंगर Honey Singh

संगीत की दुनिया में हनी सिंह एक काफी जाना पहचाना नाम है। एक समय ऐसा था जब गाने में सिर्फ बोल हुआ करते थे लेकिन हनी सिंह जब सिंगिंग में आए गाने में रैप का जमाना भी साथ लेकर आ गए। हनी सिंह को यो यो हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है। अपने करियर की शुरुआत में हनी सिंह पंजाबी गाने गाया करते थे, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे उनके गाने इतने हिट होने लगे कि वह बॉलीवुड के गानों में भी आ गए। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने गानों में रैपिंग करके खुद का नाम एक सेलिब्रिटी के तौर पर स्थाई बना लिया। आज आपको हनी सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं और यह भी बताते हैं कि उन्होंने अब तक कितनी संपत्ति जमा कर ली है और कितनी फीस लेते हैं।

स्टार बनने के बाद अचानक हो गए थे गायब

एक समय ऐसा था जब हनी सिंह संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह थे लेकिन आज उनकी जगह रैपर बादशाह ने ले ली है। पंजाब के अलावा बॉलीवुड में भी काफी हिट गाने देने वाले हनी सिंह बीच में एकदम गायब हो गए थे। कुछ समय पहले हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे जिसके चलते यह मामला काफी विवादों से भी गिर गया था। शालिनी तलवार ने अपने पति हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 260 से अधिक पन्नों की याचिका दायर की है।

हनी सिंह की कुल संपत्ति

आपको बता देंगे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है लेकिन संगीत की दुनिया में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर हनी सिंह रख लिया जिसके बाद यो यो हनी सिंह के नाम से भारत समेत पूरी दुनिया में फेमस हो गए। हनी सिंह की कुल संपत्ति की बात करें तो रैपर की दुनिया में उन्हें सबसे आमिर सच माना जाता है। हनी सिंह की कुल संपत्ति लगभग 173 करोड रुपए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हनी सिंह हर साल लगभग 42 करोड की कमाई करते हैं।

हनी सिंह एक गाना गाने के लिए 15 लाख रुपए की फीस लेते हैं। मुख्य तौर पर देखा जाए तो हनी सिंह सिंगिंग से ही ज्यादातर पैसा कमाते हैं इसके अलावा एडवर्टाइजमेंट से भी उनको अच्छी खासी कमाई हो जाती है। हनी सिंह को गाड़ियों का बहुत शौक है, इसके चलते उन्होंने काफी महंगी और ब्रांडेड गाड़ियां खरीद रखी हैं। हनी सिंह के कार कलेक्शन में ऑडी q7, ऑडी r8, जगुआर, बीएमडब्ल्यू आदि गाड़ियां हैं।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *