Breaking News
Home / खबरे / नेपाल में 2 घंटे तक हवा में घूमता रहा प्लेन, 73 यात्रियों की अटकी सांसे, फिर हुआ यह चमत्कार

नेपाल में 2 घंटे तक हवा में घूमता रहा प्लेन, 73 यात्रियों की अटकी सांसे, फिर हुआ यह चमत्कार

दोस्तों हवाई जहाज का सफर करना अपने आप में एक सुखद अहसास होता है। बहुत सारे लोगों का यह सपना होता है कि वह हवाई जहाज का सफर करें लेकिन इसके बावजूद भी आर्थिक तंगी के चलते नहीं कर पाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार हवाई जहाज का सफर सबसे सुरक्षित सफर माना जाता है हालांकि इतिहास में हवाई जहाज को लेकर कुछ दुर्घटनाएं हुई हैं लेकिन सड़क पर चलने वाले वाहनों को देखा जाए तो यह बहुत कम है।

हाल ही में नेपाल से एक मामला सामने आया है जिसके अनुसार वहां बुद्धा एयर का एक विमान लैंडिंग गियर फंसने के कारण करीब 2 घंटे तक हवा में उड़ता रहा। इस समय विमान में 73 यात्री सवार थे और सभी यात्री डर के साए में बैठे हुए थे। इस विमान को बड़ी मुश्किल से चमत्कारिक ढंग से काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। यह उतारने के बाद लोगों को यह किसी चमत्कार से कम नहीं लगा।

2 घंटे लैंडिंग गियर फसने कारण उड़ता रहा विमान, अटकी सांसे

रिपोर्ट के अनुसार यह विमान विराटनगर हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन इसके बाद उसे काठमांडू ले जाया गया। आपको बता दें कि बुद्धाय की उड़ान संख्या बीएच 702 एटीआर 72 विमान में 73 यात्री सवार थे। यह विमान काठमांडू से विराटनगर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन लैंडिंग गियर में कुछ समस्या का सामना करना पड़ा इसलिए वापस यह विराटनगर की बजाय काठमांडू की ओर आ गया।

लैंडिंग गियर फंसने के कारण विमान हो सकता है क्रैश

आपको बता दें कि जब यह विमान हवा में उड़ रहा था तो सभी यात्री काफी डरे हुए थे दरअसल अगर किसी विमान में लैंडिंग गियर में समस्या आ जाती है या फिर इसकी वजह जबरदस्ती लैंड करवाया जाता है तो विमान के क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है।

विमान का तेल किया खत्म, फिर हुआ यह चमत्कार

आपको बता दें कि नेपाल में कम रोशनी और खराब मौसम के कारण काफी विमान काठमांडू वापस आ जाते हैं लेकिन इस बार बात कुछ अलग थी यहां पायलट ने काठमांडू में लैंड कराने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा इसके बाद एयर होस्टेस ने बताया कि विमान का तेल खत्म कर दिया ताकि विमान क्रैश ना हो साथी फोर्स लैंडिंग का प्रयास भी किया गया।

इस घटना की जानकारी एयरपोर्ट पर पहले मिल चुकी थी इस कारण फोर्स लैंडिंग की आशंका जताते हुए पहले से ही रनवे के पास सुरक्षा बल एंबुलेंस फायर ब्रिगेड की टीम तैनात कर दी गई। इन सब को देखने के बाद यात्री और अधिक डर गए थे। लेकिन तभी एक चमत्कार हुआ और विमान के लैंडिंग गियर खुल गए फिर पायलट ने इसे सुरक्षित तरीके से लैंड करवा दिया और सभी यात्रियों की जान बच गई।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *