Breaking News
Home / खबरे / महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, इसके पीछे है बड़ी वजह

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, इसके पीछे है बड़ी वजह

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज के समय में पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने ना केवल भारत को 2 विश्वकप जीते हैं बल्कि क्रिकेट जगत में भी उनका अहम योगदान रहा है। महेंद्र सिंह धोनी अभी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए कई बार नजर आते हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के लिए कप्तानी करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ी हुई है।

उनके ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक

दरअसल हाल ही में उनके ट्विटर अकाउंट से ब्लू पिक हट गया था। उसके बाद से ही लोगों में भरपूर गुस्सा देखा जा रहा है। बिहार और झारखंड में रहने वाले उनके फैंस इस बात पर काफी गुस्सा हो गए। उनके चाहने वालों का कहना है कि भारत के इतने बड़े कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर ऐसे ब्लू टिक हट जाना उनके सम्मान के खिलाफ है।

जल्दी ही वापस मिल गया था ब्लू टिक

आपको बताना चाहिए कि जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लूटिक हटा ट्यूटर को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। हालांकि यह बात अलग है कि कुछ देर बाद ही महेंद्र सिंह धोनी का ब्लूटिक वापस मिल गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर पर 82 लाख से अधिक से भी अधिक फॉलोअर है। आपको बता दें कि टि्वटर का नियम है कि अगर कोई व्यक्ति 6 महीने से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहता है तो उसके अकाउंट को अनवेरीफाइड कर दिया जाता है। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लूटिक हटा दिया गया था।

फैंस ने दे डाली Koo ऐप पर अकाउंट बनाने को सलाह

जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट से ब्लूटिक हटा उनके फैंस काफी गुस्सा हो गए थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा था। आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी के अकाउंट को अनवेरीफाइड करने के बाद उनके फैंस ने उन्हें कहा कि वह Koo ऐप पर अपना अकाउंट बना ले। इस एप्लीकेशन का हाल ही में अकाउंट वेरीफिकेशन का प्रोसेस शुरू हो गया है। भारत देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस एप्लीकेशन पर शिफ्ट हो रही हैं।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *