Breaking News
Home / खबरे / यह है भारतीय नारी : 19 साल की उम्र में यह लड़की करती है सांपों को बचाने का काम

यह है भारतीय नारी : 19 साल की उम्र में यह लड़की करती है सांपों को बचाने का काम

हमने अक्सर यूट्यूब और फेसबुक पर देखा होगा कि भारत देश में स्नेक रेस्क्यू करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बहुत से सर्पमित्र पूरे देश में घूम घूम कर सांपों को बचाने का काम कर रहे हैं। सांप एक खतरनाक जानवर होता है जिसके काटने मात्र से ही इंसान की घंटे 2 घंटे में मौत हो जाती है। आप और हम सभी हमेशा हि सांप से डरते हैं। इस डर का कारण है कि वह काफी जहरीला होता है। जहां एक तरफ लड़कियां कॉकरोच से ही डर जाती हैं तो क्या आप यकीन कर पाएंगे कि एक 19 साल की लड़की सांपों को पकड़ कर उनको बचाने का काम करती है।

19 साल की लड़की करती है सांप बचाने का काम

देश की बेटियां आज किसी से कम नहीं है चाहे फिर वह ओलंपिक हो या फिर अन्य कोई क्षेत्र। आज देश की बेटियां हर फील्ड में आपको अव्वल नजर आती हैं। हरियाणा में कहावत है हमारी बेटी किसी से कम है के यह कहावत 19 साल की प्राची पर एकदम फिट बैठती है। 19 साल की प्राची उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसने सबसे कम उम्र में सांप बचाने का कार्य शुरू कर दिया था। आपको बताना चाहेंगे कि वह भारत देश की सबसे कम उम्र की स्नेक रेस्क्यू करने वाली लड़की हैं।

एक ग्रुप का है हिस्सा

बताना चाहेंगे कि प्राची एक ऐसे ग्रुप का हिस्सा है जो बिना डरे खतरनाक सांपों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचाकर दूर जंगल में छोड़ देते हैं। इनका मानना है कि सांप हमारे पर्यावरण की रक्षा करता है। यह कहती हैं कि अगर हम सांपों को ऐसे ही मारते रहेंगे तो हमारे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ सकता है सांप हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

आसपास के शहरों में करती है मिशन

प्राची अपने आसपास के सभी गांवों और शहरों में एक रेस्क्यू मिशन करती हैं जिससे वह गांव और शहरों में मौजूद खतरनाक सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ देती हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि भारत देश में बहुत ही कम मात्रा में जहरीले सांप होते हैं कुछ साफ ऐसे होते हैं जिनमें बिल्कुल भी जहर नहीं होता लेकिन जानकारी के अभाव में लोग उन्हें मार देते हैं। यहीं पर काम शुरू होता है प्राची का वह एक हेल्पलाइन चलाती हैं जहां भी सांप निकलता है उनको कॉल आता है और वह उसी समय सांप को पकड़ने चली जाती हैं। सांप को पकड़कर बहन सुरक्षित जंगल में छोड़ देती हैं।

वन कर्मियों ने की तारीफ

लखनऊ के चिड़ियाघर में हाल ही में प्राची एक बचाव अभियान के दौरान पहुंची थी। वहां एक छोटी सी लड़की को सांप पकड़ते देख वन कर्मी हैरान रह गए थे। उन्होंने प्राची की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी सी छोटी सी उम्र में वह एक बहुत अच्छा और बड़ा काम कर रही हैं। दरअसल चिड़ियाघर में एक बहुत बड़ा अजगर देखा गया था जिसकी लंबाई लगभग 6 फीट थी जिसको रेस्क्यू करने के लिए प्राची को कॉल किया गया और प्राची रेस्क्यू करने के लिए पहुंची थी।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *