महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार पूरे भारतवर्ष में आज बहुत धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज हर कोई महादेव की पूजा अराधना में लगा हुआ है क्योंकि महादेव देवों के देव माने जाते हैं। आज के दिन महादेव की कुछ विशेष प्रकार से अराधना की जाती है जिससे महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के ऊपर जमकर कृपा बरसाते हैं। आमतौर पर तो सभी लोग रोजाना शिवजी की पूजा करना पसंद करते हैं लेकिन महाशिवरात्रि एक ऐसा पावन त्यौहार है जिस दिन अगर आप मां पार्वती और महादेव की पूजा कुछ विशेष तरीके से करते हैं तब आपकी हर मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी और आपके ऊपर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। आइए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि के दिन आपको किस विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए जिससे आपके ऊपर महादेव प्रसन्न हो जाएंगे और साथ में आपको मन चाहा फल देंगे।
महादेव को प्रसन्न करने के लिए आज मारेगा तरीका इस विधि विधान के साथ पूजा करें
देवों के देव यानी महादेव का पावन त्यौहार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को समूचे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। अगर आप भी महादेव की पूजा इस दौरान करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप सुबह उठकर स्नान कर लीजिए और भगवान का ध्यान लगाएं। उसके बाद निकट के शिव मंदिर में जाकर शिव भगवान को बेलपत्र जरूर अर्पित करें। बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान से बहुत प्रसन्न होते हैं और उसके अलावा दूध का चढ़ावा भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। दूध का चढ़ावा जो व्यक्ति अगर शिवलिंग पर करता है तब भगवान् शिव उसकी मन की मुराद पूरी कर देते हैं। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर आप शिवलिंग पर शुद्ध घी का लेप भी लगा सकते हैं उससे भी महादेव आपके ऊपर बहुत प्रसन्न होते हैं। आइए आपको बताते हैं पूजा की विधियों के अलावा वह कौन सा शुभ मुहूर्त है जिसमें पूजा पाठ करने से महादेव आप के ऊपर जल्दी प्रसन्न होंगे।
महादेव की पूरे विधि विधान के साथ विशेष समय पर करें पूजा, यह समय है सबसे ज्यादा अनुकूल
18 फरवरी को महाशिवरात्रि की पूजा में चार प्रहार में पूजा का सबसे शुभ समय बताया गया है। इन चार प्रहरो में अगर आप पूजा-पाठ करते हैं तो भगवान शिव स्वयं विराजमान होकर आपको मनचाहा वरदान देंगे। 18 फरवरी को शाम 6:41 से 9:47 तक का मुहूर्त बहुत शुभ है और इस दौरान शिव जी आपकी पूजा से बहुत प्रसन्न होंगे। रात्रि के 9:47 से लेकर 12:53 तक भी अत्यंत शुभ मुहूर्त है और इस दौरान भी पूरे विधि विधान के साथ आप भगवान शिव की पूजा करके वरदान प्राप्त कर सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करने के लिए 19 फरवरी को भी योग बन रहा है क्योंकि 12 बजकर 53 मिनट से लेकर 3:58 तक पूजा आप 19 फरवरी की रात को कर सकते हैं। 19 फरवरी की सुबह 6:11 से 2:00 दोपहर तक की पूजा का शुभ योग है और इन योगों के दौरान अगर आप महादेव की आराधना करते हैं तब आप के ऊपर शिव जी की कृपा दृष्टि हो जाती है और आपके पास किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी।