Breaking News
Home / खबरे / यह है विश्व का सबसे लंबा परिवार सारी दुनिया के कपड़े पड़ जाते हैं छोटे, हाइट है इतनी

यह है विश्व का सबसे लंबा परिवार सारी दुनिया के कपड़े पड़ जाते हैं छोटे, हाइट है इतनी

आमतौर पर देखा गया है कि भारत में एवरेज हाइट वाले ही मनुष्य पाए जाते हैं। भारतीय लोगों की हाइट की बात करें तो वह पूरे विश्व से लगभग एवरेज ही होती है अगर हम सभी अपवादों को छोड़ दें तो भारत में पाए जाने वाले सभी मनुष्यों की हाइट लगभग दुनिया में पाए जाने वाले लोगों से कम ही होती है। पूरे भारत में मशहूर द ग्रेट खली को तो हम सभी जानते ही हैं। उनकी हाइट भारत में लगभग सबसे ज्यादा मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनसे भी ज्यादा हाइट वाले व्यक्ति हमारे भारत देश में मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार है जिनकी हाइट असामान्य है।

अक्सर इंसान अपने बच्चों की हाइट को लेकर परेशान रहता है वह उसे हमेशा ही लटकने और खेलने कूदने की सलाह देता है। ज्यादातर वजह यही होती है कि सब अपने बच्चों की हाइट को ज्यादा से ज्यादा रखना चाहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत में रहने वाले कुछ ऐसे ही मनुष्य के बारे में बताएंगे जिनकी हाइट असामान्य है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार है इसमें बच्चों से लेकर बूढ़े भी शामिल हैं जिनकी लंबाई आपको दंग कर देगी ‌‌

भारत के इस परिवार के लोग हैं सबसे लंबे

अब बात जब लंबाई की हो ही रही है तो हम भारत में रहने वाले एक परिवार का जिक्र जरूर करेंगे जिनकी हाइट अन्य लोगों से बिल्कुल अलग है मेरे कहने का मतलब यह है कि इस परिवार के छोटे से छोटे सदस्य की हाइट 6 फिट 4 इंच है। इसी के चलते इस परिवार ने पूरे विश्व में अपना नाम बना लिया है और एक अनोखा यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

महाराष्ट्र के पुणे में रहता है यह परिवार

दरअसल महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली यह फैमिली बेहद लंबी है इस फैमिली का मुखिया शरद कुलकर्णी है। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि शरद कुलकर्णी की हाइट लगभग 7 फीट 2 इंच है। यही नहीं उनकी पत्नी की हाइट भी किसी से कम नहीं है जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी की हाइट 6 फिट 3 इंच है। इनकी इतनी हाईट के चलते इनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। शरद कुलकर्णी ने‌अपनी लंबी हाइट का इस्तेमाल करते हुए बचपन में ही सपोर्ट ज्वाइन कर लिया था। जिसके बाद वह देश की बास्केटबॉल की टीम में भी चयनित हो गए थे। भारत के लिए को समय तक उन्होंने बास्केटबॉल भी खेला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत का सबसे लंबा परिवार है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *