केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिनकी बल्लेबाजी तो लोगों को पसंद आती रही है लेकिन उनके प्रदर्शन में कभी भी निरंतरता नहीं रही है। साल 2023 में भी केएल राहुल लगातार खराब लय से जूझते नजर आए हैं लेकिन उनके लिए निजी जीवन में सबसे बड़ी खुशी तब आई जब उन्होंने सुनील शेट्टी की बेटी के साथ इस साल की शुरुआत में धूमधाम के साथ शादी की। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आती है और साथ में जब केएल राहुल ने उनके साथ शादी की थी तब सुनील शेट्टी इस बात से बेहद खुश हुए थे कि उन्हें दामाद के रूप में केएल राहुल जैसा लड़का मिला है। लेकिन आइए आपको बताते हैं हाल ही में कैसे अब सुनील शेट्टी ने अपने दामाद को ऐसी बात कह दी है जिसे देखकर लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि सुनील शेट्टी अपने दामाद से बिल्कुल खुश नहीं है।
सुनील शेट्टी ने अपने दामाद को लेकर कह दी ऐसी बात, सुनकर नहीं हो रहा है किसी को यकीन
सुनील शेट्टी ने इस साल की शुरुआत में अपनी लाडली की शादी केएल राहुल के साथ में करवाई थी। यह शादी शादी बहुत ही धूमधाम के साथ हुई थी और इस मौके पर सुनील शेट्टी ने अपने दामाद की जमकर तारीफ की थी। उनका साफ शब्दों में यही कहना था कि केएल राहुल एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और वह बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी का हाथ उन्होंने केएल राहुल जैसे होनहार खिलाड़ी के हाथ में दिया है। यही नहीं उनके जन्मदिन के मौके पर भी सुनील शेट्टी ने केएल राहुल को बहुत शानदार तरीके से बधाई दी थी। लेकिन अब सुनील शेट्टी केएल राहुल की एक हरकत से बिल्कुल खुश नजर नहीं आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं राहुल की ऐसी कौन सी हरकत है जो सुनील शेट्टी को पसंद नहीं आई है और इसी वजह से वह उन्हें समझाते नजर आए हैं।
सुनील शेट्टी इस वजह से समझाते नजर आ रहे हैं अपने दामाद को, नहीं पसंद आई है उनकी यह हरकत
सुनील शेट्टी हाल ही में अपने दामाद को कुछ ऐसी बात कहते नजर आ रहे हैं जिसे सुनकर खुद केएल राहुल को भी अपनी गलती का एहसास हो जाएगा। भारतीय टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल के बारे में सुनील शेट्टी ने यह कहा है कि केएल राहुल एक बहुत ही अच्छा लड़का है। उन्होंने बताया कि वह इतना सीधा है कि कोई भी उसकी अच्छाई को समझ नहीं सकता है और यही उनकी सबसे बड़ी गलती है। उन्होंने बताया कि किसी भी इंसान को इतना सीधा नहीं होना चाहिए और सीधे शब्द में उन्होंने केएल राहुल को यही बात समझाई है। जिसने भी सुनील शेट्टी के इस बयान को सुना है तब सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि जरूर सुनील शेट्टी को राहुल के अंदर कोई कमी नजर आई है जिसकी वजह से ही उन्होंने यह बात कही है। अब देखना यह है कि सुनील शेट्टी के इस बयान पर राहुल की क्या प्रतिक्रिया आती है।