जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी खूबसूरत अदाएं देखकर लोग दीवाने हो जाते हैं। जाह्नवी भले ही बॉलीवुड के नामी निर्देशक बोनी कपूर की बेटी हो लेकिन अपनी अदाकारी से उन्होंने सबको यह साबित कर दिया है कि वह कभी भी अपने पिता की बदौलत फिल्मों में काम नहीं पाएगी। यही वजह है कि सभी लोग इस खूबसूरत अभिनेत्री की जमकर प्रशंसा करते नजर आते हैं। हाल ही में इन दिनों जाह्नवी कपूर से भी ज्यादा उनके पिता बोनी कपूर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आए हैं जब उन्होंने यह बयान दिया है कि वह अपनी बेटी के पिता कहलाने के लायक नहीं है। आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से बोनी कपूर ने आंखों में आंसू लेकर अपनी बेटी के बारे में यह बड़ी बात कह दी है जिसे सुनकर कोई भी उनकी बातों पर यकीन नहीं कर पा रहा है।
बोनी कपूर ने अपनी बेटी के बारे में कहीं बड़ी बात, इस अभिनेता को बता दिया पिता बनने का असली हकदार
श्रीदेवी की बड़ी लाडली जाह्नवी कपूर ने खुद को बॉलीवुड में बहुत अच्छे तरीके से स्थापित कर लिया है। हाल ही में अब इन दिनों जाह्नवी कपूर के पिता ने अपनी बेटी को लेकर ऐसा भावुक बयान दिया है जिसे सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। दरअसल बोनी कपूर ने अपनी बेटी को लेकर यह कहा है कि उनके पिता कहलाने के असली हकदार पंकज त्रिपाठी हैं। पहली बार में जिसने भी बोनी कपूर के इस बयान को सुना तब लोगों को अपनी कानों पर यकीन नहीं हुआ लेकिन खुद इस अभिनेता ने इस बात की सच्चाई बताई कि आखिर किस वजह से वह खुद से बेहतर पिता जाह्नवी कपूर के लिए पंकज त्रिपाठी को मानते हैं। आइए आपको बताते हैं बोनी कपूर की इस बात के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है।
बोनी कपूर के बयान की यह है पूरी सच्चाई, इस वजह से पंकज त्रिपाठी की कर दी उन्होंने तारीफ
बोनी कपूर हाल ही में अपने एक नए बयान की वजह से चर्चाओं में छाए हुए हैं। दरअसल इस निर्देशक ने यह कहा है कि वह जाह्नवी कपूर के लिए एक अच्छे पिता साबित नहीं हो सके हैं बल्कि पंकज त्रिपाठी उनके पिता बनने के असली हकदार हैं। लोगों ने जब बोनी कपूर से यह सवाल किया कि आखिर क्यों वह अपनी बेटी के लिए ऐसी बात कर रहे हैं तब खुद उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने अपनी बेटी की फिल्म गुंजन सक्सेना देखी है तब से वह पिता के अर्थ को अच्छे तरीके से समझने लगे है। आपको बता दें कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया है और बहुत शानदार तरीके से उन्होंने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर को परवरिश दी है और साथ में उनके सपनों को पूरा करने में मदद की है। इसे देखने के बाद बोनी कपूर को यह आभास हुआ है कि उनकी बेटी के लिए अच्छे पिता वह खुद नही बल्कि पंकज त्रिपाठी हैं। बोनी कपूर के इस बयान को सुनने के बाद लोग पंकज त्रिपाठी की भी तारीफ करने लगे हैं जो हर किरदार पर खरे उतरते हैं