रविंद्र जडेजा जब एशिया कप से बाहर हुए थे तब कई लोगों को इस बात का बड़ा झटका लगा था कि आखिर कैसे अब भारतीय टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी क्योंकि रविंद्र जडेजा ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी शानदार योगदान दे सकते थे। एशिया कप में रविंद्र जडेजा के बाहर होने के बाद हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में खेल रहे जसप्रीत बुमराह विश्व कप से बाहर हो गए हैं और अब रोहित शर्मा को यह समझ नही आ रहा है कि वह कैसे अपने दूसरे खिलाड़ियों को विश्व कप के पहले तैयार करे क्योंकि इन दोनों के ना रहने से भारतीय टीम को उनकी कमी बहुत खलेगी लेकिन आइए बताते हैं कैसे रोहित शर्मा अपने खिलाड़ियों में इन दोनों के ना रहने के बाद भी जोश भर सकते हैं और भारत अभी भी विश्व कप जीत सकता है.
रोहित शर्मा को लेनी होगी महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा, पहले भी कर चुका है भारत यह कारनामा
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के हर चाहने वालों को यह उम्मीद थी कि भारत 2007 के बाद 2022 में दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में सफल होगा लेकिन रविंद्र जडेजा के बाद जब से यह खबर सामने आई है कि जसप्रीत बुमराह भी अपनी सेवाएं विश्वकप में नहीं दे पाएंगे तब लोगों को यह एहसास होने लगा है कि अब विश्वकप उनके हाथों से दूर जा रहा है। लेकिन अभी भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास एक ऐसा मौका है कि वह अपने चाहने वालों के चेहरे पर वापस हंसी ला सकते हैं और कहीं ना कहीं 2022 के विश्व कप में रोहित शर्मा को महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेनी होगी। आइए बताते है कैसे महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेकर रोहित 2022 का विश्व कप जीत सकते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी हुआ था कुछ ऐसा ही, अब रोहित शर्मा रचेंगे यह नया इतिहास
जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार है हाल ही में वह विश्वकप शुरू होने के ठीक पहले बाहर हो चुके हैं। लोगों को तो जैसे यकीन नहीं हो रहा है कि अब भारतीय टीम कभी विश्वकप भी जीत सकती है लेकिन रोहित शर्मा के पास अभी भी अपने चाहने वालों के चेहरे पर हंसी लाने का एक सुनहरा मौका है। दरअसल रोहित शर्मा उस विश्वकप का भी हिस्सा थे जिसमें भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था और 2007 में भी जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था तब उसमें कई सीनियर खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं था और उनके बिना ही इतिहास रचते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को जीत दिलाई थी और रोहित शर्मा भी अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे इसलिए उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेनी होगी.