Breaking News
Home / खबरे / हवाई जहाज में 33 हजार फीट ऊंचाई पर महिला ने नवजात को दिया जन्म, नाम रखा Havva

हवाई जहाज में 33 हजार फीट ऊंचाई पर महिला ने नवजात को दिया जन्म, नाम रखा Havva

पूरी दुनिया में किसी के लिए भी मां बनना एक सुखद एहसास होता है। सामान्य तौर पर आजकल जब भी कोई महिला बच्चे को जन्म देने वाली होती है तो एहतियात बरतते हुए उसे अस्पताल ले जाया जाता है ताकि बच्चे के जन्म के समय माता और बच्चे दोनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। आज आपको कुछ ऐसी विचित्र घटना के बारे में बताते हैं जो पूरी दुनिया में बहुत कम देखने को मिलती है। एक गर्भवती महिला ने जमीन से 33000 की ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान में एक बच्चे को जन्म दिया उस समय विमान में कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं था इसलिए क्रू मेंबर ने ही उसकी मदद की जिसके बाद महिला और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

33 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जन्म, नाम निकाला havva

जमीन से 33000 फीट की ऊंचाई पर विमान में बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम सोमन मुरी है। यह महिला अफगानिस्तान की रहने वाली है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमा लिया था जिसके बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अपना देश छोड़कर भाग चुके हैं हाल ही में खबर है कि तालिबान अफगानिस्तान में अपनी सरकार बनाना चाहता है। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में आम जनता में काफी अफरातफरी मची हुई है पूरी अफगानिस्तान जनता तालिबान से काफी डरी हुई है इसी के चलते सोमन मुरी अफगानिस्तान छोड़कर दुबई पहुंच गई।

अफगानिस्तान की यह महिला दुबई से ब्रिटेन के बर्मिंघम के लिए विमान से रवाना हुई थी। जब विमान में बैठी थी तभी उसे प्रसव पीड़ा महसूस हुई जिसके बाद विमान में ही उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। दुबई से उड़ान भरी फ्लाइट जब कुवैत के ऊपर थी उस समय महिला ने बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद एहतियात बरतते हुए विमान को कुवैत में ही उतारा गया। बता दें कि महिला और बच्चे दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और बिना डॉक्टर के ही विमान में सवार क्रू मेंबर ने उनकी डिलीवरी करवाई।

30000 फीट की ऊंचाई पर हवा में पैदा हुई इस बच्चे का नाम havva रखा गया। havva 26 वर्षीय सोमन नूरी और 30 वर्षीय ताज मोहहम्मद की तीसरी संतान है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले अमेरिका के एक विमान में भी इसी तरीके की घटना हुई थी जब एक महिला विमान में बैठकर यात्रा कर रही थी उस समय उसने भी एक बच्चे को जन्म दिया था। यह महिला भी अफगानिस्तान से ही ताल्लुक रखते थी।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *